नबी की दी हुई थी जो रिसालत भूल बैठे हो नबी के चाहने वालों शुजा'अत भूल बैठे हो मोहम्मद से मोहब्बत का तो दावा ख़ूब करते हो मगर सिद्दीक़ अक़बर की सदाक़त भूल बैठे हो तुम्हें उस्मान होना था उमर फ़ारूक़ होना था सियासत करने वालों तुम ख़िलाफ़त भूल बैठे हो किसी तपते हुए सहरा में थे प्यासे बहत्तर वो अली ज़हरा के बच्चो की शहादत भूल बैठे हो अरब वालो तुम्हें दी थी निगेहबानी जो का'बे की नबी के ख़ुत्बे की तुम ही वसिय्यत भूल बैठे हो सजा के सर पे तुम टोपी बने हो दीन के रहबर मगर तुम दीन की अपने शरीअत भूल बैठे हो बदर के तीन सौ तेरह का लश्कर याद है तुम को या अब जंग-ए-जदल की तुम हज़ाक़त भूल बैठे हो बटे हो तुम जो फ़िरक़ो में ज़रा क़ुरआन को थामो रिवायत मानने वालों हक़ीक़त भूल बैठे हो
Related Ghazal
बिछड़ कर उस का दिल लग भी गया तो क्या लगेगा वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हें अच्छा लगेगा मैं जिस कोशिश से उस को भूल जाने में लगा हूँ ज़्यादा भी अगर लग जाए तो हफ़्ता लगेगा
Tehzeeb Hafi
174 likes
बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं
Rehman Faris
196 likes
ख़ाली बैठे हो तो इक काम मेरा कर दो ना मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना जब क़रीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी जब दिया दे ही रहे हो तो जला कर दो ना
Zubair Ali Tabish
102 likes
क्या कहेगा कभी मिलने भी अगर आएगा वो अब वफ़ादारी की क़स्में तो नहीं खाएगा वो हम समझते थे कि हम उस को भुला सकते हैं वो समझता था हमें भूल नहीं पाएगा वो कितना सोचा था पर इतना तो नहीं सोचा था याद बन जाएगा वो ख़्वाब नज़र आएगा वो सब के होते हुए इक रोज़ वो तन्हा होगा फिर वो ढूँढेगा हमें और नहीं पाएगा वो इत्तिफ़ाक़न जो कभी सामने आया 'अजमल' अब वो तन्हा तो न होगा जो ठहर जाएगा वो
Ajmal Siraj
50 likes
ये किस तरह का तअ'ल्लुक़ है आप का मेरे साथ मुझे ही छोड़ के जाने का मशवरा मेरे साथ यही कहीं हमें रस्तों ने बद-दुआ दी थी मगर मैं भूल गया और कौन था मेरे साथ वो झाँकता नहीं खिड़की से दिन निकलता है तुझे यक़ीन नहीं आ रहा तो आ मेरे साथ
Tehzeeb Hafi
92 likes
Similar Writers
Our suggestions based on ALI ZUHRI.
Similar Moods
More moods that pair well with ALI ZUHRI's ghazal.







