ghazalKuch Alfaaz

rakkhi hargiz na tire rukh ne rukh-e-badr ki qadr khoi kakul ne bhi akhir ko shab-e-qadr ki qadr izzat-o-qadr ki us gul se tavaqqoa hai abas vaan na izzat ki kuchh izzat hai na kuchh qadr ki qadr rasti khvar hai us chashm-e-fusun-parvar se haan magar manzilat-e-makr hai aur ghhadr ki qadr mai-paraston men hai yuun saghhar-o-mina ka vaqar jaise islam men ho mohtasib o sadr ki qadr kafsh-bardari se us mahr ki chamka hai 'nazir' varna kya khaak thi is zarra-e-be-qadr ki qadr rakkhi hargiz na tere rukh ne rukh-e-badr ki qadr khoi kakul ne bhi aakhir ko shab-e-qadr ki qadr izzat-o-qadr ki us gul se tawaqqoa hai abas wan na izzat ki kuchh izzat hai na kuchh qadr ki qadr rasti khwar hai us chashm-e-fusun-parwar se han magar manzilat-e-makr hai aur ghadr ki qadr mai-paraston mein hai yun saghar-o-mina ka waqar jaise islam mein ho mohtasib o sadr ki qadr kafsh-bardari se us mahr ki chamka hai 'nazir' warna kya khak thi is zarra-e-be-qadr ki qadr

Related Ghazal

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

जाने वाले से राब्ता रह जाए घर की दीवार पर दिया रह जाए इक नज़र जो भी देख ले तुझ को वो तिरे ख़्वाब देखता रह जाए इतनी गिर्हें लगी हैं इस दिल पर कोई खोले तो खोलता रह जाए कोई कमरे में आग तापता हो कोई बारिश में भीगता रह जाए नींद ऐसी कि रात कम पड़ जाए ख़्वाब ऐसा कि मुँह खुला रह जाए झील सैफ़-उल-मुलूक पर जाऊँ और कमरे में कैमरा रह जाए

Tehzeeb Hafi

38 likes

इश्क़ से जाम से बरसात से डर लगता है यार तुम क्या हो कि हर बात से डर लगता है इश्क़ है इश्क़ कोई खेल नहीं बच्चों का वो चला जाए जिसे मात से डर लगता है मैं तिरे हुस्न का शैदाई नहीं हो सकता रोज़ बँटती हुई ख़ैरात से डर लगता है हम ने हालात बदलने की दुआ माँगी थी अब बदलते हुए हालात से डर लगता है दिल तो करता है कि बारिश में नहाएँ 'यासिर' घर जो कच्चा हो तो बरसात से डर लगता है

Yasir Khan

15 likes

आइने का साथ प्यारा था कभी एक चेहरे पर गुज़ारा था कभी आज सब कहते हैं जिस को नाख़ुदा हम ने उस को पार उतारा था कभी ये मिरे घर की फ़ज़ा को क्या हुआ कब यहाँ मेरा तुम्हारा था कभी था मगर सब कुछ न था दरिया के पार इस किनारे भी किनारा था कभी कैसे टुकड़ों में उसे कर लूँ क़ुबूल जो मिरा सारे का सारा था कभी आज कितने ग़म हैं रोने के लिए इक तिरे दुख का सहारा था कभी जुस्तुजू इतनी भी बे-मा'नी न थी मंज़िलों ने भी पुकारा था कभी ये नए गुमराह क्या जानें मुझे मैं सफ़र का इस्तिआ'रा था कभी इश्क़ के क़िस्से न छेड़ो दोस्तो मैं इसी मैदाँ में हारा था कभी

Shariq Kaifi

14 likes

घर से ये सोच के निकला हूँ कि मर जाना है अब कोई राह दिखा दे कि किधर जाना है जिस्म से साथ निभाने की मत उम्मीद रखो इस मुसाफ़िर को तो रस्ते में ठहर जाना है मौत लम्हे की सदा ज़िंदगी 'उम्रों की पुकार मैं यही सोच के ज़िंदा हूँ कि मर जाना है नश्शा ऐसा था कि मय-ख़ाने को दुनिया समझा होश आया तो ख़याल आया कि घर जाना है मिरे जज़्बे की बड़ी क़द्र है लोगों में मगर मेरे जज़्बे को मिरे साथ ही मर जाना है

Rahat Indori

17 likes

More from Nazeer Akbarabadi

हर आन तुम्हारे छुपने से ऐसा ही अगर दुख पाएँगे हम तो हार के इक दिन इस की भी तदबीर कोई ठहराएँगे हम बेज़ार करेंगे ख़ातिर को पहले तो तुम्हारी चाहत से फिर दिल को भी कुछ मिन्नत से कुछ हैबत से समझाएँगे हम गर कहना दिल ने मान लिया और रुक बैठा तो बहत्तर है और चैन न लेने देवेगा तो भेस बदल कर आएँगे हम अव्वल तो नहीं पहचानोगे और लोगे भी पहचान तो फिर हर तौर से छुप कर देखेंगे और दिल को ख़ुश कर जाएँगे हम गर छुपना भी खुल जावेगा तो मिल कर अफ़्सूँ-साज़ों से कुछ और ही लटका सेहर-भरा उस वक़्त बहम पहुँचाएँगे हम जब वो भी पेश न जावेगा और शोहरत होवेगी फिर तो जिस सूरत से बन आवेगा तस्वीर खिंचा मंगवाएँगे हम मौक़ूफ़ करोगे छुपने को तो बेहतर वर्ना 'नज़ीर' आसा जो हर्फ़ ज़बाँ पर लाएँगे फिर वो ही कर दिखलाएँगे हम

Nazeer Akbarabadi

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Nazeer Akbarabadi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Nazeer Akbarabadi's ghazal.