बाबा ऐसे में तुम याद बहुत आते हो कैसी रुत है ऐसी रुत में आँखें क्यूँ भर आती हैं क्यूँ तन-मन से हूक उठती है क्यूँ जीवन बे-मा'नी सा लगने लगता है घर सूना वीरान ये आँगन और कमरों में वहशत बाबुल मैं तन्हा मेरी क़ीमत तुझ बिन क्या है कुछ भी नहीं है मैं तो काँच का मोती हूँ बाबुल का आँगन तो सावन में याद आया करता है लेकिन बाबा मैं तो पतझड़ देख के रोती हूँ बाबा ऐसे में तुम याद बहुत आते हो रात को सूखे पत्ते सहन में गिरते हैं गुज़रे दिन कब फिरते हैं फिर आती रुत फूल खिलेंगे फिर क़ब्रों पर रोना और क़ब्रों सा होना मिट्टी की तह में भी जा कर रिश्ते कब मिटते हैं दर्द की दीमक जिस्म को चाटती रहती है और साँसों के धागे काटती रहती है
Related Nazm
दौलत ना अता करना मौला, शोहरत ना अता करना मौला बस इतना अता करना चाहे जन्नत ना अता करना मौला शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो बस एक सदा ही सुनें सदा बर्फ़ीली मस्त हवाओं में बस एक दुआ ही उठे सदा जलते-तपते सेहराओं में जीते-जी इस का मान रखें मर कर मर्यादा याद रहे हम रहें कभी ना रहें मगर इस की सज-धज आबाद रहे जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो गीता का ज्ञान सुने ना सुनें, इस धरती का यशगान सुनें हम सबद-कीर्तन सुन ना सकें भारत मां का जयगान सुनें परवरदिगार,मैं तेरे द्वार पर ले पुकार ये आया हूँ चाहे अज़ान ना सुनें कान पर जय-जय हिन्दुस्तान सुनें जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो
Kumar Vishwas
66 likes
मुझ को इतने से काम पे रख लो जब भी सीने में झूलता लॉकेट उल्टा हो जाए तो मैं हाथों से सीधा करता रहूँ उस को जब भी आवेज़ा उलझे बालों में मुस्कुरा के बस इतना-सा कह दो 'आह, चुभता है ये, अलग कर दो।' जब ग़रारे में पाँव फँस जाए या दुपट्टा किसी किवाड़ से अटके इक नज़र देख लो तो काफ़ी है 'प्लीज़' कह दो तो अच्छा है लेकिन मुस्कुराने की शर्त पक्की है मुस्कुराहट मुआवज़ा है मेरा मुझ को इतने से काम पे रख लो
Gulzar
68 likes
उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........
Varun Anand
475 likes
"मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम" मेरी शोहरत मेरा डंका मेरे ए'जाज़ का सुन कर कभी ये न समझ लेना मैं चोटी का लिखारी हूँ मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम मैं छोटा सा ब्योपारी हूँ मेरी आरत पे बरसों से जो महँगे दाम बिकता है वो तेरे ग़म का सौदा है तेरी आँखें तेरे आँसू तेरी चाहत तेरे जज़्बे यहाँ सेल्फों पे रखे हैं वही तो मैं ने बेचे हैं तुम्हारी बात छिड़ जाए तो बातें बेच देता हूँ ज़रूरत कुछ ज़ियादा हो तो यादें बेच देता हूँ तुम्हारे नाम के सदके बहुत पैसा कमाया है नई गाड़ी ख़रीदी है नया बँगला बनाया है मगर क्यूँँ मुझ को लगता है मेरे अंदर का ब्योपारी तुम्हीं को बेच आया है मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम
Khalil Ur Rehman Qamar
34 likes
"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
Tehzeeb Hafi
236 likes
More from Janan Malik
तुम्हें याद होगा तुम ने मुझे पिछले बरस ख़त में अप्रैल भेजा जो मुझ तक पहुँचते पहुँचते अगस्त हो गया लफ़्ज़ पीले पत्तों की तरह फ़र्श पर बिखर गए दिसम्बर की सर्द रातों में मैं वा'दों के आतिश-दान पर बैठी जागती रही मेरी रगों में जमा हुआ दिसम्बर आँखों से पिघल कर बहता रहता है इस बरस मुझे ख़त में कुछ नहीं भेजना कुछ भी नहीं शायद अज़िय्यतों से भरी शाख़ों पर किसी वा'दे की कोंपल फूट पड़े मौसमों का क्या है कब बदल जाएँ बे-ए'तिबार लहजों की तरह वक़्त सब कुछ उलट पलट रहा है शायद तुम्हारे लौटने तक बहुत कुछ वैसा न रहे जैसा तुम छोड़ गए थे लोहे के जबड़े मिट्टी के मल्बूस को तार-तार करते जा रहे हैं पुल जहाँ से तुम पार्क के किनारे खड़े दिखाई देते थे वो मंज़र मेट्रो बस ने निगल लिया है सुम्बुल के पेड़ों की जगह शॉपिंग मॉल ले चुका है और हाँ वो फूलों वाली दुकान जहाँ से हम बुके लेते थे वहाँ फास्टफूड बन गया दिल की जगह अंतड़ियों ने ले ली है क्या कुछ और कैसे बदल जाता है
Janan Malik
0 likes
हम अपने शिकस्ता जिस्मों और अपाहिज रूहों के साथ ज़िंदगी बसर कर रहे थे इस अपाहिज-पन को दूर करने के लिए एक दूसरे के जिस्मों और नज़्मों में पनाह-गुज़ीं हुए तो ताक में बैठे वहशतों के दरिंदों ने हमारे जिस्मों को निगल लिया और हमें इंसान से गिध बना दिया हमें न ख़त्म होने वाली भूक ने आ लिया अब हम अपने साथ साथ अपनी नज़्मों की मास बोटियाँ भी नोचते हैं
Janan Malik
0 likes
म्यूनिख़ में आज क्रिसमस है सारे मनाज़िर ने सफ़ेद चादर ओढ़ रखी है कमरे की खिड़की से आती उदासी चहार-सू फैलती जा रही है अँधेरा उदासियों के नौहे पढ़ रहा है मुमटियों से फिसलता नहीं कोई कंकर लम्हे साकित हो गए हैं अलमारी के ख़ानों में कुछ यादें बिखरी पड़ी हैं सामने पड़ी कुर्सी झूल रही है सारा माहौल सोगवार है अजीब सा डर है जो आँसू बन कर उतर रहा है आसमाँ सात रंग रौशनियाँ क़हक़हे साज़ नग़्मगी ये हुजूम साल-हा-साल की मसाफ़त है केंचुली बदलने का एहसास आँखों की ख़ामोशी से अथाह गहराई में उतर रहा है मैं अभी लौट कर नहीं आई दिल ने बरसों से रू-ए-आलम की ख़ाक छानी है तेरी अंखों में कहीं वो ज़माने सिमट के आ गए हैं जब कोएटा एयरपोर्ट से नम-नाकी ने तुम्हें रवाना किया रक़्स नग़्मगी चूड़ियों की खनक के नीचे हैं भारी है इन सब साज़ों से हाथ ख़ाली हैं दिल वीरान है दायरा दायरा ये ख़ामोशी दायरा दायरा ये तन्हाई जिस में क़दीम आसार मोहन-जोदाड़ो हड़प्पा बाबिल टेक्सला के जो मेरे अंदर लम्हा लम्हा उतरते जाते हैं मजीद अमजद मैं फ़ासलों की कमंद की असीर मैं तेरी शालात रूद-बार के पुल पर बड़ी देर से खड़ी हूँ
Janan Malik
0 likes
शहज़ादे ऐ मुल्क-ए-सुख़न के शहज़ादे देखो मैं ने नज़्म लिखी है नज़्म कि जैसे दिल का शहर शहर कि जिस में तुम रहते हो आधे हँस हँस बातें करते और आधे गुम-सुम रहते हो तुम्हें अधूरी बातें और अधूरी नज़्में अच्छी लगती हैं ना तुम कहते हो बात अधूरी मैं भी इक पूरापन होता है ख़ामोशी के कितने मा'नी होते हैं कुछ बातें अन-कही मुकम्मल शहज़ादे मैं नज़्म अधूरी लिख लाई हूँ तुम इस नज़्म को उनवाँ दे दो तुम ये नज़्म मुकम्मल कर दो लेकिन तुम इस गहरी चुप में क्या इस नज़्म को तुम अंजाम नहीं दोगे इस को नाम नहीं दोगे
Janan Malik
0 likes
मैं रात थी सियाह रात एक नुक़्ते में सिमटी हुई आँख की पुतली जैसे नुक़्ते में मैं ने एक दिन को बाहर निकाला फिर उस दिन की बा-ईं पस्ली से ख़ुद बाहर निकली फिर मिरे अंदर कितने सूरज चाँद और सितारे अपनी अपनी मंज़िलें तय करने लगे मैं रात हूँ कभी न ख़त्म होने वाली रात मैं ने अपनी पोशाक का रंग पैदा किया फिर रंगों से रंग मिलते चले गए मैं रात हूँ मेरे एक बाज़ू पर सुब्ह और दूसरे पर शाम सो रहे हैं मेरी चादर के नीचे शहर क़ब्रिस्तानों की तरह पड़े हुए हैं अज़ानें एक दूसरे से टकरा कर गुम्बदों के आस-पास गिर जाती हैं लोग भिनभिनाती हुई मक्खियों की तरह जागते और सो जाते हैं ख़ुद अपना लहू गिराते और चाटते हैं समुंदर चीख़ते और दरिया रेंगते देखती रहती हूँ देखती रहती हूँ चुप-चाप उन का अंत जिन से फिर उन्हीं का जनम होगा अंत जो नए जन्म का बीज है ग़ुरूब जो तुलूअ'' के तश्त का ग़िलाफ़ है मैं रोने और हँसने से मावरा हूँ कभी कभी माँ की मोहब्बत में रोते हुए बच्चे की आवाज़ मुझे चौंका देती है
Janan Malik
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Janan Malik.
Similar Moods
More moods that pair well with Janan Malik's nazm.







