nazmKuch Alfaaz

ज़रूरतों बीमार फ़ज़ा से कह दो अभी ख़ुशबू को गुलाब रंगों को ख़्वाब रगों में जमें सय्याल को लहू लिखना है बे-कैफ़-ओ-साकित मंज़र को ख़ुश ख़िसाल लिखना है इन चिड़ियों को लौटने दो फ़ज़ा के हब्स में जो महसूर हैं ज़रूरतों को सुर्ख़ गुलाल लिखना है इस कुर्लाती ख़ामोशी से बहते सुर निकलने दो तन्हाई को जश्न-ए-तरब दोस्त को याद लिखना है इक लम्हा इंतिज़ार मुझे मोहब्बतों की ताज़ा नज़्म लिखनी है अभी तो बहार क़रंतीना में है

Related Nazm

"कब" कब ये पेड़ हरे होंगे फिर से कब ये कलियाँ फूटेंगी और ये फूल हसेंगे कब ये झरने अपनी प्यास भरेंगे कब ये नदियाँ शोर मचाएँगी कब ये आज़ाद किए जाएँगे सब पंछी कब जंगल साँसे लेंगे कब सब जाएँगे अपने घर कब हाथों से ज़ंजीरें खोली जाएँगी कब हम ऐसों को पूछेगा कोई और ये फ़क़ीरों को भी क़िस्से में लाया जाएगा कब इन काँटों की भी क़ीमत होगी और मिट्टी सोने के भाव में आएगी कब लोगों की ग़लती टाली जाएगी कब ये हवाएँ पायल पहने झूमेगी कब अंबर से परियाँ उतरेंगी कब पत्थरों से भी ख़ुशबू आएगी कब हंसों के जोड़ें नदियों पे बैठेंगे बरखा गीत बनाएगी और मोर उठा के पर कत्थक करते देखे जाएँगे नीलकमल पानी से इश्क़ लड़ाएंगे मछलियाँ ख़ुशी के गोते मारेंगी कब कोयल की कूक सुनाई देगी कब भॅंवरे फिर गुन- गुन करते लौटेंगे बागों में और कब ये प्यारी तितलियाँ कलर फेकेंगी फिर सब कुछ डूबा होगा रंगों में कब ये दुनिया रौशन होगी कब ये जुगनू अपने रंग में आएँगे कब ये सब मुमकिन है कब सबके ही सपने पूरे होंगे कब अपने मन के मुताबिक़ होगा सब कुछ कब ये बहारें लोटेंगी कब वो तारीख़ आएगी बस मुझ को ही नहीं सब को इंतिज़ार है तेरे ' बर्थडे ' का

BR SUDHAKAR

16 likes

“मेरा गुनाह” तूफ़ान ने भी मुझ को ही इल्ज़ाम दिया कमज़ोर दरख़्त था इस लिए गिर गया अभी तो मैं पूरा सूखा भी नहीं था कि लोगों ने शाख़ों को काट लिया जिन्हें राह में मैं ने छाया दी और फल दिए बारिश से बचाया और भीगने नहीं दिया वो घर उठा ले गए मुझे अर्थी की तरह उन्होंने भी मुझ पर कोई तरस नहीं किया शाम को अँगीठी में ठूँसा और आग दिखाई ख़ुद को ठंड से बचाने को मुझे जला दिया फिर भी उन की नज़रों में मैं ने गुनाह किया कि गिरने के बा'द कोई फल नहीं दिया

arjun chamoli

7 likes

‘’निगाह’’ किस की ऐसी हया भरी निगाह देखोगी अक्स मेरा मिलेगा जिस जगह देखोगी जान मोहब्बत फ़िज़ूल नहीं बस थोड़ा सब्र करो नाग़वार गुज़रे इश्क़ की पनाह देखोगी किस की ऐसी हया भरी निगाह देखोगी पर मसअला कुछ इनकार का ज़रूर रहा होगा जिस सेे ख़ुद बे-ख़बर हूँ वो मेरा क़ुसूर रहा होगा फिर इल्ज़ाम सारे बेबुनियाद से आएँगे आगे मेरे ख़िलाफ़ ना एक मिलेगा जो गवाह देखोगी किस की ऐसी हया भरी निगाह देखोगी पर तेरा छोड़ के जाना मोहब्बत की तौहीन था मेरा क्या? मेरा दिल तो टूटने का शौक़ीन था अभी एक दुआ क़ुबूल होनी आम बात समझती हो फिर कोई मंदिर और सालो साल कोई दरग़ाह देखोगी किस की ऐसी हया भरी निगाह देखोगी

Rohit tewatia 'Ishq'

10 likes

अभी न पर्दा गिराओ, ठहरो, कि दास्तां आगे और भी है अभी न पर्दा गिराओ, ठहरो! अभी तो टूटी है कच्ची मिट्टी, अभी तो बस जिस्म ही गिरे हैं अभी तो किरदार ही बुझे हैं। अभी सुलगते हैं रूह के ग़म, अभी धड़कते हैं दर्द दिल के अभी तो एहसास जी रहा है। ये लौ बचा लो जो थक के किरदार की हथेली से गिर पड़ी है ये लौ बचा लो यहीं से जुस्तजू फिर बगूला बन कर यहीं से उठेगा कोई किरदार फिर इसी रौशनी को ले कर कहीं तो अंजान-ए-जुस्तजू के सिरे मिलेंगे अभी न पर्दा गिराओ, ठहरो!

Gulzar

8 likes

"नज़्म-ए-ज़िन्दगी" ज़िन्दगी हबाब है ज़िन्दगी तो ख़्वाब है ज़िन्दगी क़िताब है ज़िन्दगी हिसाब है ज़िन्दगी शराब भी ज़िन्दगी रबाब है । ज़िन्दगी सवाल भी और कभी जवाब है साँस पर तनी हुई ज़िन्दगी तनाब है बेबसी ही बेबसी ज़िन्दगी अज़ाब है हाँ मगर कभी कभी ज़िन्दगी रुबाब है ज़िन्दगी गुलाब है ज़िन्दगी इताब है अस्ल में ये ज़िन्दगी बंद कोई बाब है

Navneet krishna

7 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Mahjabeen Asif.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Mahjabeen Asif's nazm.