"वीराने खंडर" चलते-फिरते खंडर हैं हम सब कुछ यादों के धुंधले फ़्रेम इस में टिकाए चलते हैं इस की जर्जर दीवारों में कुछ मुश्किल सवाल उलझाए चलते हैं कभी इस की चार-दीवारी में आज़माती सी सर्द रातों में जुनून के अलाव जलाए चलते हैं इस के आँगन में एक कुआँ होता है जिस के अंदर आशाओं का ग़मों का सैलाब लिए चलते हैं तह में उस की कुछ राज़ हम कुछ गहरी बातें अपनी छिपाए चलते हैं इन बातों की चीख़ अक्सर ऊपर आते-आते दब जाती है ख़ालीपन में घुल जाती है इस में से कभी मद्धम उल्फ़त की ख़ुशबू तो कभी नफ़रत की बू आती है ऐसा नहीं कि बस अँधेर हैं इन के दामन में वहाँ कुछ उजले दिन भी मुयस्सर हैं ये खोखले अकेले खंडर रौशन भी होते हैं किसी की आहट-गर्माहट से महकते भी हैं जाने-अनजाने मुसाफ़िर मरम्मत करवा के कुछ दिन इन में बसर भी करते हैं कभी ख़ुशियों की चिड़िया भी चहकती है गुनगुनाती है इन में कभी दोस्ती की हरियाली भी दस्तक देती है कभी पहले प्यार वाली गिलहरी भी शिरकत करती है पर ये सब निहायती मूडी और बंजारे मेहमान हैं सारे टिकते नहीं कमबख़्त टिकती है तो बस गुटर-गूँ कुछ आफ़तों वाले कबूतरों की जैसे ब-मुश्किल बची दीवटें इस में बाट जोहती हैं सदा किसी की। खुली खिड़कियाँ दरवाज़े आते-जाते मौसम को दूर से तकते तो कभी पास बुलाते हैं फ़िक्रों के टूटे अरमानों के तेज़ झोंके सीलन भरी पलस्तर इस की गिराते हैं आसपास के खंडर जब ज़मीं में धँसे जाते हैं शोक के भूकंप तब इस की नींव हिलाते हैं गुज़रते वक़्त के साथ हम और खंडर हुए जाते हैं किसी के छू के चले जाने से कुछ और ज़्यादा ख़ामोश धूल मिट्टी ही तो नसीब है हमारा कभी देखा है इन खंडरों की सफ़ाई होते
Related Nazm
उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........
Varun Anand
475 likes
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
Jaun Elia
216 likes
"तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझ सेे" तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी और ही तरह की आँखें थी तेरे चेहरे पर तू किसी और सितारे से चमक लाई थी तेरी आवाज़ ही सब कुछ थी मुझे मोनिस-ए-जाँ क्या करुँ मैं कि तू बोली ही बहुत कम मुझ सेे तेरी चुप से ही यही महसूस किया था मैं ने जीत जाएगा तेरा ग़म किसी रोज़ मुझ सेे शहर आवाज़ें लगाता था मगर तू चुप थी ये तअल्लुक़ मुझे खाता था मगर तू चुप थी वही अंजाम था जो इश्क़ का आगाज़ से है तुझ को पाया भी नहीं था कि तुझे खोना था चली आती है यही रस्म कई सदियों से यही होता है, यही होगा, यही होना था पूछता रहता था तुझ सेे कि “बता क्या दुख है?” और मेरी आँख में आँसू भी नहीं होते थे मैं ने अंदाज़े लगाए के सबब क्या होगा पर मेरे तीर तराजू भी नहीं होते थे जिस का डर था मुझे मालूम पड़ा लोगों से फिर वो ख़ुश-बख़्त पलट आया तेरी दुनिया में जिस के जाने पे मुझे तू ने जगह दी दिल में मेरी क़िस्मत में ही जब ख़ाली जगह लिखी थी तुझ सेे शिकवा भी अगर करता तो कैसे करता मैं वो सब्ज़ा था जिसे रौंद दिया जाता है मैं वो जंगल था जिसे काट दिया जाता है मैं वो दर्द था जिसे दस्तक की कमी खाती है मैं वो मंज़िल था जहाँ टूटी सड़क जाती है मैं वो घर था जिसे आबाद नहीं करता कोई मैं तो वो था जिसे याद नहीं करता कोई ख़ैर इस बात को तू छोड़, बता कैसी है? तू ने चाहा था जिसे, वो तेरे नज़दीक तो है? कौन से ग़म ने तुझे चाट लिया अंदर से आज कल फिर से तू चुप रहती है, सब ठीक तो है?
Tehzeeb Hafi
180 likes
"हमेशा देर कर देता हूँ" हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में ज़रूरी बात कहनी हो कोई वा'दा निभाना हो उसे आवाज़ देनी हो उसे वापस बुलाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं मदद करनी हो उस की यार की ढारस बँधाना हो बहुत देरीना रस्तों पर किसी से मिलने जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं बदलते मौसमों की सैर में दिल को लगाना हो किसी को याद रखना हो किसी को भूल जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं किसी को मौत से पहले किसी ग़म से बचाना हो हक़ीक़त और थी कुछ उस को जा के ये बताना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में
Muneer Niyazi
108 likes
More from kapil verma
"तदबीर" आजकल ज़िंदगी मुझे क्यूँँ ये आश्नाओं सी रास आती है रोज़ बाद-ए-सबा यहाँ कैसे ख़्वाब जैसे पयाम लाती है सुब्ह बुझते हुए सभी तारे इन दिनों हाल पूछ लेते हैं गर्म-चश्में कड़क सी सर्दी में किस तरह मुझ को खोज लेते हैं मेरी राहों के फूल-पत्ते ये सब मिरे साथ में टहलते हैं आज ऊँचे दरख़्त भी झुक कर छाँव मुझ को शदीद देते हैं वादियाँ और ये पहाड़ सभी गर्म-जोशी के साथ मिलते हैं चाँद-सूरज नए लिबासों में कुछ अदब से सलाम करते हैं काम सब भूल कर ये पंछी भी ख़ास नग़्में नुमायाँ करते हैं इत्तिफ़ाक़न नहीं मुझे तो ये सब तिरे इंतिज़ाम लगते हैं
kapil verma
0 likes
"तो लिखता हूँ" बाहर आना चाहे पीड़ पुरानी जब ज़िंदा होतीं तस्वीरों की सुन लूँ जब इक एहसान के नीचे कुचले जाऊँ जब तो लिखता हूँ सीधे बोल न पाऊँ उलझी बातें जब पैने दाँतों को चपटा करना हो जब काटे से न कटे फ़ुर्क़त की रातें जब तो लिखता हूँ गहरी शब में सोते हों जब यार सभी यादें भड़का दें ख़्वाबीदा प्रीत कभी धड़कन ज़ेर-ए-लब गाती हैं गीत कभी तो लिखता हूँ राह दिखाता तारा छिपता जाए जब पंछी-पेड़ भी कुछ बतलाते जाऍं जब साया बिसरा सा गर्दिश कर जाए जब तो लिखता हूँ रंग-ए-दिल में सुर्ख़ी फिर से लानी हो गिरवी दिल का कोई हिस्सा करना हो चस्पाँ दिल में कोई क़िस्सा करना हो तो लिखता हूँ ख़ुश-चेहरा मुस्काते जाए मन में जब कुछ अरमान जगाए ताज़ा बातें जब बेघर सी फ़िक्र जो लागे इस दिल में जब तो लिखता हूँ अपने से कब कुछ लिखता हूँ जो है सो इन बातों का ज़ोर है रह-रह कर लिखना जाने क्या ही मिलता है लिख कर शायद समझाता हूँ समझ लेता हूँ ख़ुद को तब
kapil verma
0 likes
"आसमानी क़र्ज़" अंबर तुम इतने आला हो लेकिन तुम भी हमारे जैसे बे-हद क़र्ज़ में क्यूँँ जीते हो धरती से न मिलो हरगिज़ तुम पर ख़ासी यारी रखते हो उस की बेहद दौलत पर क्यूँँ आँख गड़ाए तुम रहते हो अब ये तुम ही जानो कैसे ये इफ़रात उधारी ले कर तुम बुनते हो तारे उन सेे दो-शाला अपना सीते हो सुनते आए हैं बचपन से सदियों से ऐसा करते हो अच्छा वो सब ठीक है लेकिन अंबर बस इतना बतला दो धरती का ये क़र्ज़ चुकाने की परवाह कभी करते हो
kapil verma
0 likes
"दास्तान-ए-इश्क़" दुनिया ने टाँग दी है तस्वीर-ए-इश्क़ खुल कर ताले सी जड़ रहेगी दरिया किनारे रुल कर गो फेंक दी ख़ला में सब चाबियाँ हैं इस की लेकिन मिसाल दुनिया ही देगी शोर-ग़ुल कर
kapil verma
0 likes
"तसलसुल" इस अनजान सफ़र में डर है दूर बहुत निकल आया हूँ मैं दूर भी इतना मैं ने होश-ओ-हवा से की हद तक पार की है जाते लम्हों वाली ट्रेन में देखूँ जब गुम-सुम से बैठे ख़ुद को तो दौड़ लगा कर खिड़की से ही ढाढस की इक चाय के साथ काग़ज़ पर लिख कर कुछ नज़्में दे आता हूँ अक्सर ख़ुद को वैसे ट्रेन की इस बोगी में कुछ बुत जैसे लगने वाले लोग भी बैठे रहते हैं इनसे जब पूछो कि कहाँ तक पहुँचे हैं तो भी कुछ न बताते हैं ये बड़े अजीब से हैं ये सब लोग वो तो छोड़ो गाहे-गाहे लोग ये जाने क्यूँँ इक दम से शक्ल तुम्हारी ले लेते हैं एक अजब सी राह में हूँ मैं अब तो समझने की कोशिश भी छोड़ चुका हूँ इतना सा ही समझ आता है दूर बहुत निकल आया हूँ मैं दूर भी इतना ज़ेहन से गुम ये हो जाता है ट्रेन भला है कौन सी आख़िर ट्रेन ख़्यालों वाली है ये ख़्वाबों की है या लम्हों की ख़ैर मुझे परवाह नहीं है जो भी हो मैं ने तो बस इतना ही जाना है इक दिन सरपट धुआँ सा इन साँसों का भरती हुई ये ट्रेन यकायक रुक जाएगी जैसे बे-मतलब ही किसी ने इस की चैन को खींच दिया हो उस दिन से पहले तुम आना हवा का झोंका सा बनकर और तब मेरी ये नींद उड़ाकर ट्रेन तुम्हारे लम्हों की है जो उस में अपने साथ बिठा लेना दरअस्ल ऐसा है मुझ को इस अनजान सफ़र में डर है दूर बहुत निकल आया हूँ मैं दूर भी इतना मैं ने होश-ओ-हवा से की हद तक पार की है
kapil verma
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on kapil verma.
Similar Moods
More moods that pair well with kapil verma's nazm.







