"दीवानी बातें" मेरे कमरे में अक्सर ही ये यादें रक़्स करती है कभी दोस्ताँ बुलाए गर तो मैं घर से निकल आऊँ मचाऊँ शोर बाहर आ सुनाऊँ तुझ को हाल-ए-दिल जो कहता मूँद ले आँखें दिखाऊँ ख़्वाब फिर तुम को कहीं सन्नाटे में बैठा है तमाशा हँस के देखें हैं न करना ज़ेहन की बातें न समझे कुछ न जाने हैं मेरे ख़यालों के ये बच्चे सभी पागल दिवाने हैं झपक ली पलकें उस पर गर जी को कैसे सँभालेंगे मेरे गालों पे लाली है तेरे होंटो की ख़्वाहिश में जो ये मेरा मुकद्दर है गुमाँ है या हक़ीक़त है मोहल्ला दिल का है वीराँ तेरी पर याद महके हैं इसी महकी सी स्याही से लिखी दीवानी क़िस्मत है मेरी आँखें बोझल हैं कुछ बड़ी नाशाद पलकें हैं मेरे माथे कि सिलवट में तू क्या तक़दीर ढूँढ़े हैं है इस का ख़्वाब इतना सा तू सीने से आ लग जाए मेरे काँधे से लग कर रो मेरी आँखों में देखे फिर जो ये ख़्वाबों के मंज़र हैं समेटे दर्द आहों में सँभाले ज़ख़्म माज़ी के तेरी यादों के पैकर में हैं तस्वीरें पुरानी कुछ मेरा पागल सा दिल है इक धड़क कर शोर करता है घरों की खिड़की मानो जूँ हवा से नाचें गाए हैं किसी जंगल का कोई पेड़ जूँ बिजली चूम कर आए मुसाफ़िर जो भटक जाए नई इक राह को पाए तू आँसू देख आँखों के मचाए शोर पीड़ा में ये बहते आँसू के दरिया किसी साहिल पे बैठें हैं तेरी महताब सूरत को सँवारे अपने शाने पर मैं भी पत्थर की मूरत बन किनारे पर आ बैठा हूँ तुझे देखूँ मैं छत पर से तेरा ही अक्स दरिया में इसी उम्मीद को बाँधे मैं अपने घर की चौखट पर जमाए आँख बैठा हूँ दिवाना हूँ, दिवाना मैं दिवाने जैसी बातें हैं न जाने ज़ेहन में क्या क्या दिवाने ख़्वाब बुनता हूँ न सुन लेना मेरी नज़् में सभी बचकानी बातें हैं बहुत उलझा सा लड़का हूँ बहुत उलझी सी बातें हैं ख़मोशी ज़ेहन की ओढ़े मैं कुछ भी बकता रहता हूँ ये बस अपना फ़साना है ये बस अपनी हक़ीक़त है न है तुझ से गिला कोई अब न अब तुझ से शिकायत है मैं पागल जैसा लड़का हूँ यूँँ ही मस्ती में रहता हूँ जो भी मैं कहता हूँ तुम सेे न इस पर ध्यान देना तुम हाँ तो कुछ बात ऐसी है मुझे तुम से मोहब्बत है
Related Nazm
जब वो मुझ को कहती थी एक शे'र सुनाओ उस के उपरी लब को चूम के हट जाता था उस के ज़ेहन में क्या आता था? तैश में आ कर कहती थी - “शे'र मुकम्मल कौन करेगा? सानी मिसरा कौन पढ़ेगा?”
Zubair Ali Tabish
67 likes
"उस की ख़ुशियाँ" सारी झीलें सूख गई हैं उस की आँखें सूख गई हैं पेड़ों पर पंछी भी चुप हैं उस को कोई दुख है शायद रस्ते सूने सूने हैं सब उस ने टहलना छोड़ दिया है सारी ग़ज़लें बेमानी हैं उस ने पढ़ना छोड़ दिया है वो भी हँसना भूल चुकी है गुलों ने खिलना छोड़ दिया है सावन का मौसम जारी है या'नी उस का ग़म जारी है बाक़ी मौसम टाल दिए हैं सुख कूएँ में डाल दिए हैं चाँद को छुट्टी दे दी गई है तारों को मद्धम रक्खा है आतिश-दान में फेंक दी ख़ुशियाँ दिल में बस इक ग़म रक्खा है खाना पीना छोड़ दिया है सब सेे रिश्ता तोड़ दिया है हाए क़यामत आने को है उस ने जीना छोड़ दिया है हर दिल ख़ुश हर चेहरा ख़ुश हो वो हो ख़ुश तो दुनिया ख़ुश हो वो अच्छी तो सब अच्छा है और दुनिया में क्या रक्खा है ये सब सुन कर ख़ुदा ने बोला बोल तेरी अब ख़्वाहिश क्या है मैं ने बोला मेरी ख़्वाहिश मेरी ख़्वाहिश उस की ख़ुशियाँ ख़ुदा ने बोला तेरी ख़्वाहिश मैं फिर बोला उस की ख़ुशियाँ इस के अलावा पूछ रहा हूँ मैं ने बोला उस की ख़ुशियाँ अपने लिए कुछ माँग ले पगले माँग लिया ना उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ
Varun Anand
30 likes
"तुम हो" तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो मैं होश में बाहोश में मिरे जिस्म का तुम ख़ून हो तुम सर्द हो बरसात भी मिरी गर्मियों की तुम जून हो तुम ग़ज़ल हो हो तुम शा'इरी मिरी लिखी नज़्म की धुन हो मिरी हँसी भी तुम मिरी ख़ुशी भी तुम मिरे इस हयात की मम्नून हो तुम धूप हो मिरी छाँव भी तुम सियाह रात का मून हो तुम सिन हो तुम काफ़ भी तुम वाओ के बा'द की नून हो तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो
ZafarAli Memon
25 likes
जब वो इस दुनिया के शोर और ख़ामोशी से कता तअल्लुक़ होकर इंग्लिश में ग़ुस्सा करती है, मैं तो डर जाता हूँ लेकिन कमरें की दीवारें हँसने लगती हैं वो इक ऐसी आग है जिस को सिर्फ़ दहकने से मतलब है वो एक ऐसा ख़्वाब है जिस को देखने वाला ख़ुद मुश्किल में पड़ सकता है उस को छूने की ख़्वाहिश तो ठीक है लेकिन पानी कौन पकड़ सकता है वो रंगों से वाक़िफ है बल्कि हर एक रंग के शजरे तक से वाक़िफ है हम ने जिन फूलों को नफ़रत से मंसूब किया वो उन पीले फूलों की इज़्ज़त करती है कभी कभी वो अपने हाथ में पेंसिल ले कर ऐसी सतरें खेंचती है, सब कुछ सीधा हो जाता है वो चाहे तो हर इक चीज़ को उस के अस्ल में ला सकती है सिर्फ़ उसी के हाथों से दुनिया तरतीब में आ सकती है हर पत्थर उस पाँव से टकराने की ख़्वाहिश में ज़िंदा लेकिन ये तो इसी अधूरेपन का जहाँ हैं हर पिंजरे में ऐसे क़ैदी कब होते हैं हर कपड़े की क़िस्मत में वो जिस्म कहाँ हैं मेरी बे-मक़सद बातों से तंग भी आ जाती है तो महसूस नहीं होने देती लेकिन अपने होने से उकता जाती है उस को वक़्त की पाबंदी से क्या मतलब है वो तो बंद घड़ी भी हाथ में बाँध के कालेज आ जाती है
Tehzeeb Hafi
51 likes
"तारीख़ क्या है" सुब्ह रौशन थी और गर्मियों के थका देने वाले दिनों में सारी दुनिया से आज़ाद हम मछलियों की तरह मैली नेहरों में गोते लगाते अपने चेहरे पे कीचड़ लगा कर डराते थे एक दूसरे को किनारो पे बैठे हुए हम ने जो अहद एक दूसरे से लिए थे उस के धुंधले से नक़्शे आज भी मेरे दिल पर कहीं नक़्श हैं ख़ुदा रोज़ सूरज को तैयार कर के हमारी तरफ़ भेजता था और हम साया-ए-कुफ्र में एक दूजे के चेहरे की ताबिंदगी की दुआ माँगते थे उस का चेहरा कभी मेरी आँखों से ओझल नहीं हो सका, उस का चेहरा अगर मेरी आँखों से हटता तो मैं काएनात में फैले हुए उन मज़ाहिर की तफीम नज़्मों में करता, कि जिस पर बज़िद ने ये बीमार जिन्न को ख़ुद अपनी तमन्नों की आत्माओं ने इतना डराया के इनको हवस के कफ़स में मोहब्बत की किरणों ने छूने की कोशिश भी की तो ये उस सेे परे हो गए इन के बस में नहीं कि ये महसूस करते इक मोहब्बत भरे हाथ का लम्स, जिस सेे इनकार कर कर के इन के बदन खुरदरे हो गए एक दिन जो ख़ुदा और मोहब्बत की इक किस्त को अगले दिन पर नहीं टाल सकते, ख़ुदा और मोहब्बत पे रायज़नी करते थकते नहीं और इस पर भी ये चाहते हैं कि मैं इन की मर्ज़ी की नज़्में कहूँ जिन में इन की तशफ़्फी का सामान हो, आदमी पढ़के हैरान हो जिस को ये इल्म कहते हैं, उस इल्म की बात हो, फ़लसफ़ा, दीन, तारीख़, साय, समाज, अक़ीदा, ज़बान, माशी मशावात, इंसान के रंग-ओ-आदातों अतवार, ईजाद तकलीद, अम्ल इंतशार, नैनन की अज़मद के क़िस्से, खितरी बलाओं से और देवताओं से जंग, सुलहनामा लिए तेज़ रफ़्तार, घोड़ों पे सह में सिपाही, नज़रिया-ए-समावात के काट ने क्या कहा? और उस के जुराबों के फ़ीतों की डिब्बीयाँ, किमीयाँ के ख़जानों का मुँह खोलने वाला बाबल कौन था जिस ने पारे को पत्थर में ढाला और हरशल की आँखें जो बस आसमानों पे रहती, क्या वो इग्लेंड का मोसिन नहीं समुंदर की तक्सीर और एटलांटिक पे आबादियाँ, मछलियाँ क़श्तियो जैसी क्यूँ हैं? और राफेल के हाथ पर मिट्टी कैसे लगी? ये सवाल और ये सारी बातें मेरे किस काम की पिछले दस साल से उस की आवाज़ तक मैं नहीं सुन सका, और ये पूछते हैं कि हेगल के नज़दीक तारीख़ क्या है?
Tehzeeb Hafi
26 likes
More from Aves Sayyad
"इज़हार" ज़िंदगी तेरे सिवा सोचूँ क़यामत है मुझे हासिल-ए-कुन की क़सम तेरी ही चाहत है मुझे साथ इक उम्र गुज़ारी है मगर तू ही बता जान-ए-जाँ कैसे बताऊँ के मोहब्बत है मुझे तेरे साए में मेरी जान रहा करते हैं तब कहीं जा के यहाँ फूल खिला करते हैं तू जो अँगड़ाई भी ले ले तो फ़ज़ा बहके है तेरी पलकों पे ये महताब हुआ करते हैं गर नज़र भर के तुझे देख ले दुनिया वाले जान-ए-मन तेरी ही यादों में जिया करते हैं तेरा ही नाम लिए जाने की आदत है मुझे जान-ए-जाँ कैसे बताऊँ के मोहब्बत है मुझे तेरे ज़ुल्फ़ों की हँसी छाँव तले बैठा हूँ तेरी ख़ुशबू से मैं तस्वीर बना लेता हूँ तेरी पायल की खनक क़िस्मतों की चाबी है मेरी क़िस्मत तेरे साए में जिया करता हूँ तू अगर साथ रहे दामन-ए-गुलशन के लिए होंठ शबनम से लगा कर मैं पिला सकता हूँ तू गुमाँ कर ले जो वो बात हक़ीक़त है मुझे जान-ए-जाँ कैसे बताऊँ के मोहब्बत है मुझे वक़्त फूलों का निगहबान बना बैठा था मैं भी गुलशन से हवाओं की तरह गुज़रा था तेरी मुस्कान के सदक़े ही मेरी दुनिया थी तेरे होंटों पे दुआ बन के रहा करता था तेरे गेसू तेरे रुख़्सार का क़ैदी था मैं उम्र भर हाथ तेरा थाम के मैं ज़िंदा था क्या तुझे दिल से लगाने की सहूलत है मुझे जान-ए-जाँ कैसे बताऊँ के मोहब्बत है मुझे ज़िंदगी तेरे तआक़ुब की कहानी है मेरी तेरी धड़कन से ही ग़ज़लों में रवानी है मेरी तेरा काजल तेरी पायल तेरी चूड़ी तेरा नथ उम्र-ए-आख़िर में सजी ऐन-जवानी है मेरी ये किताबों सा बदन आँख की स्याही से लिखूँ या कहूँ तुझ को मोहब्बत ही बढ़ानी है मेरी कुछ भी तुझ सेे न तेरे हुस्न से वहशत है मुझे जान-ए-जाँ कैसे बताऊँ के मोहब्बत है मुझे
Aves Sayyad
2 likes
"ख़्वाबों की तन्हाई" क्या तुम्हें नींद आती है? क्या तुम्हें ख़्वाब आते है? क्या तुम रातों को सो जाती हो? मैं? नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता मेरी तो नींद तुम्हारी है ना मेरे तो ख़्वाब भी तुम्हारे है ख़ैर अब इन ख़्वाबों में एक तन्हाई है तन्हाई? हम्म्म, अच्छा तन्हाई क्या है? तुम नहीं जानती? हाँ, तुम तो ख़्वाब देखने वाली हो ना तुम ने मेरे कमरा भी तो नहीं देखा ये बिस्तर ये दीवारें किताबें अधूरी जली सिगरेट चाय के छींटों से भरे कप ये बेवजह शोर करता हुआ फेन ये टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक टिक, टिक टिक टिक टिक ! ये टिक टिक करती घड़ी जो मौत के आने की ख़बर देती है ये बिस्तर के चारों तरफ़ फैला सन्नाटा ये खिंडकियों से झाँकता धूप का ख़ाली-पन ये मोबाइल जो आधे वक़्त अब बंद ही रहता है तेरे बा'द किसी से बात नहीं की मैं ने अब कोई मुझे भी कॉल नहीं करता ये मोबाइल लाश के जैसे बिस्तर पर पड़ा है किसी रोज़ इस का भी जनाज़ा उठायेंगे ख़ैर छोड़ो ये सब ये क्यूँ किसी की आँखों में ख़्वाब नहीं है क्यूँ किसी के ख़्वाबों में बस आँखें है अरे तुम भी ना! छोड़ो ये सब मैं तुम्हें क्या बता रहा था वैसे? हाँ तन्हाई! तन्हाई सुकून से बनी वो बेतरतीब शह है जो कुन की यकताई का मौजज़ा है ख़्वाबों का सन्नाटा सुना है? उस सन्नाटे को समेट कर एक पेकर में डालो तब जा कर तन्हाई बनती है, चाय से भरे ठंडे कप देखे है? हाँ, वो ठंड तन्हाई है, तुम ने सुना है परिंदों की चह-चहाहट? उन के परों का फड़-फड़ाना? क्या तुम ने बादल आते देखें हैं? क्या तुम ने देखा है केसे कोई बूँद अपने जिस्म की रूह को छोड़ कर ज़मीं की तरफ़ दौड़ी चली आती है? क्या तुम ने देखा है केसे वो बूँद ज़मीं पर गिर कर उसी की हो कर रह जाती है, तुम ख़्वाब देखती हो ना? चलो तो फिर बताओ क्या क्या देखती हों? क्या देखा है तुम ने किसी रूह से उस के दिल का निकल जाना? क्या देखा है तुम ने रक़्स करता हुआ हिज्र? क्या देखा है तुम ने क़ैस को समुंदर पर चलते? क्या देखा है तुम ने कुन के बा'द किसी का न बनना? क्या देखा है तुम ने उन हक़ीक़तों को जो हक़ीक़त से दूर है? क्या देखा है तुम ने टूटी पत्तियों का फिर से शाखों पर चले जाना? क्या देखा है तुम ने आँसुओं से आँखों का बहना? क्या देखा है तुम ने उन गुलदस्तों को जो माज़ी को समेट कर बनाए गए? क्या देखा है तुम ने तारों को आसमाँ से ख़ाली होते? क्या देखा है तुम ने केसे हँसते हँसते कोई दर्द छुपाता है? क्या देखा है तुम ने फूलों को किताबों में लाल होते? क्या देखा है तुम ने लाल लहू का सफ़ेद होना? क्या देखा है तुम ने सड़क पर दुपट्टा लेते हुए डर को चलते? क्या देखा है तुम ने एक जिस्म का दूसरे जिस्म का शिकार होते? क्या देखा है तुम ने सड़क किनारे उस तीन फीट की ज़िंदा मूर्ति को जिस की आँखें बंद कर दी गई हैं? क्या देखा है तुम ने उन के हाथ काट दिए गए हैं और पैर न जाने किस नाले में बह रहे हैं? क्या देखा है तुम ने एक पत्थर का ख़ुदा हो जाना? क्या देखा है तुम ने एक ख़ुदा का पत्थर हो जाना? क्या देखा है तुम ने सड़क किनारे झपकते लाइट के नीचे देश का मुकद्दर पलते? क्या देखा है तुम ने पाँच सितारा होटल में भारी प्लेट छोड़ आना? क्या देखा है तुम ने सड़क पर एक रोटी पर दो ख़ून का बहना? क्या देखा है तुम ने सियासत को मज़हब से हटा कर? क्या देखा है तुम ने मोहब्बत को सियासत से हटा कर? क्या देखा है तुम ने लगे हुए पोधो का सुख जाना? क्या देखा है तुम ने मौत ज़िंदगी से ज़्यादा ख़ूब-सूरत है? क्या क्या क्या? ये सब नहीं देखा! मतलब तुम ख़्वाब नहीं देखती तुम्हें नहीं पता ख़्वाबों का दर्द कैसा है ये तपती रेत पर नंगे पाँव चलने का दर्द ये बारिशों में एक जगह खड़े रहने का दर्द ये धूप में जलते शजर, ये शजर से लिपटी परिंदों की लाश ये समुंदर किनारे प्यास से मर जाने का दुख ये समुंदर की हिफाज़त करते किनारे, ये किनारों पर तैनात दरख़्त ओर फिर उन के सर चढ़ कर नाचती धूप अगर ये सब नहीं देखती तो पिक्चर देखती हो तुम सच मानो ख़्वाब नहीं देखती हो तुम अरे रुको रुको हाँ यहीं, बस यहीं! रुको रुको रुको बस यहीं रुको और देखो वो दूर से आता ज़िंदगी का ग़म वो ग़म अब तुम्हें भी सोने नहीं देगा ख़ैर! मैं तुम सेे कुछ पूछ रहा था? हाँ, मैं ये पूछ रहा था के क्या तुम्हें नींद आती है क्या तुम्हें ख़्वाब आते है क्या तुम रातों को सो जाती हो मैं? नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता मैं ने बताया ना! मेरी तो नींद तुम्हारी है मेरे ख़्वाब भी तुम्हारे है ख़ैर अब इन ख़्वाबों में एक तन्हाई है तन्हाई, तन्हाई, तन्हाई तन्हाई? हम्म ख़ैर छोड़ो ये सब और बताओ कैसी हो तुम?
Aves Sayyad
6 likes
"तलाश" हम तो दीवार-ओ-दर से थे उलझे हुए हम ने चाहा था साँसों की सरगम बने हम ने चाहा था दीदार-ए-महबूब हो हम सदाएँ तेरे दर पे देते रहे रक़्स करते रहे गीत गाते रहे खोए खोए ख़लाओं से घिरते रहे वक़्त रखता है दामन में यादें तेरी इन हवाओं से आती है ख़ुशबू तेरी देखते देखते तेरी तस्वीर को चाँद तारों भरी तेरी ता'बीर से उलझे उलझे हैं तेरे ही मंज़र सभी हम ने आँखों से देखी है दुनिया तेरी हम निसाबों से घिर के अजाबों में हैं ये जहाँ तो है हम पे अजाब-ए-सफ़र तेरे कहने पे लेकिन निकल आए है तेरे कहने पे हम ने क्या कुछ किया तेरे कहने पे इक रोज़ मर जाएँगे पर जहाँ को है तेरी ज़रूरत बड़ी तू कहाँ है कहाँ है कहाँ है कहाँ
Aves Sayyad
2 likes
नज़्म:- रील जब मैं अपनी ज़िंदगी की रील को पलट कर देखता हूँ, तो पाता हूँ, कुछ मंज़र हैं जो मैं ने खो दिए हैं, वो लोग जो मेरी ज़ात से मंसूब थे, मेरी ज़ात से आगे निकल गए हैं, वो लोग जिन को मैं ने लिखना सिखाया, वो अपनी कहानी से मुझ को मिटा चुके हैं, जिन के कासे भरे मैं ने दु'आओं से, वो नवाज़े गए तो मुझ ही को ख़ैरात करने लगे, हर वो शख़्स जिस को पलकों पर बैठाया मैं ने, मिज़्गाँ पे आते ही मेरी आँखें बंद कर दी, जब मैं अपनी ज़िंदगी की रील को पलट कर देखता हूँ, तो पाता हूँ, वो एक शख़्स, जिस सेे मैं ने बेइंतिहा मोहब्बत की, उसे लोग किसी और के तवस्सुत से जानते हैं, वो एक शाम जो मैं किसी पर उधार छोड़ आया था, उस का सूद अब कोई और खा रहा है, वो एक परीज़ाद जिस के होने पर नाज़ था मुझ को, वो दो आँखें जिन में ये ज़ीस्त बसर करनी थी, वो दोनों मेरे तमाम सानेहा की नाज़रीन थी, वो जिस के माथे को चूम कर मैं लौट आया था, जिस की ज़ुल्फ़ों के पेचो-ख़म में अपने यादें छोड़ आया हूँ, अपने कपड़ों में जिस की महक, जिस के होंटों की निशानी ले आया हूँ, वो एक शख़्स, जिसे सिर्फ़ मेरा होना था, मैं उसे न जाने किन उलझनों में छोड़ आया, जब मैं अपनी ज़िंदगी की रील को पलट कर देखता हूँ, तो पाता हूँ, कुछ साल पहले तक, कुछ दोस्त थे मेरे, मेहकशों की टोली थी, अकड़ कर चलते थे, एक दूसरों के ग़म के साथी थे, वो गुलदस्ता अब बिखर चुका है, हर एक फूल मुरझा गए हैं, वो हँसते गाते चेहरे गूँगे पड़े हैं, वो तार जिन में कभी सरगम थी, तार तार हो कर बिखर चुके हैं, वो आँखें जिन में आने वाले मंज़र थे, माज़ी के पन्नों तले दफ़न पड़े हैं, जब मैं अपनी ज़िंदगी की रील को पलट कर देखता हूँ, तो पाता हूँ कि हर जगह बस मैं ही मैं था, इन महफ़िलों में था, वीरानियों का साथी मैं था, मैं ने ही सहराओं में गीत गाए हैं, मैं ही नहाएा पत्थरों की बारिश में, चाँद की तन्हाई का साथी, सितारों को महफ़िल में रौशन, सूरज की आग को हवा देता, बर्फीले पहाड़ों को था में हुए, इन समंदरों को अपनी जगह रोके हुए, इन नदी दरियाओं को मिलता हुआ, सब को मंज़िल पर पहुँचता हुआ, तन्हाइयाँ सबकी मिटाता हुआ, मैं ही तो था, हर जगह बस मैं ही तो था, मैं ने ही चीरा नील को भी, मैं ही ज़िंदा था मछली में, आब-ए-जमजम मेरा मुक़द्दर, मैं ही लटका सूली पर, कर्बला में मैं ही कटा, मैं ने ही चाँद को काटा, मैं ही था सब सेे पहले, जन्नत थी मेरी जागीर, कुछ नहीं बचा, कुछ नहीं रहा, ये फ़िल्म भी अब ख़त्म हो रही है, रील भी पूरी हो चुकी है, साँस भी अब रुक गई है, मगर मैं फिर भी पलट पलट कर देख रहा हूँ अपनी ज़िंदगी की रील को, और मैं पाता हूँ कि मैं ने बहुत कुछ खो दिया है, मैं ने सब कुछ खो दिया है।
Aves Sayyad
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Aves Sayyad.
Similar Moods
More moods that pair well with Aves Sayyad's nazm.







