"दुआ" मुझ सेे मुहब्बत करने वाले तेरे हक़ में महव-ए-दुआ हूँ तुझ को किसी शे का न अलम हो आँख तेरी ता उम्र न नम हो तेरे नाज़ुक होंठ हमेशा राज करें मुस्कान के दिल पर मेरी रब से ये ही दुआ है ख़ुशियाँ तुझ पर जान लुटाएँ रंज-ओ-अलम से दूर रहे तू तेरे हक़ में महव-ए-दुआ हूँ मेरी रब से ये ही दुआ है
Related Nazm
मैं सिगरेट तो नहीं पीता मगर हर आने वाले से पूछ लेता हूँ कि "माचिस है?" बहुत कुछ है जिसे मैं फूँक देना चाहता हूँ.
Gulzar
107 likes
जब वो मुझ को कहती थी एक शे'र सुनाओ उस के उपरी लब को चूम के हट जाता था उस के ज़ेहन में क्या आता था? तैश में आ कर कहती थी - “शे'र मुकम्मल कौन करेगा? सानी मिसरा कौन पढ़ेगा?”
Zubair Ali Tabish
67 likes
"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है
Ali Zaryoun
70 likes
बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम, बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम कभी मैं जो कह दूँ मोहब्बत है तुम से तो मुझ को ख़ुदारा ग़लत मत समझना कि मेरी ज़रूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम हैं फूलों की डाली पे बाँहें तुम्हारी हैं ख़ामोश जादू निगाहें तुम्हारी जो काँटे हूँ सब अपने दामन में रख लूँ सजाऊँ मैं कलियों से राहें तुम्हारी नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना किसी और से देखो दिल मत लगाना कि मेरी अमानत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम... कभी जुगनुओं की क़तारों में ढूँडा चमकते हुए चाँद तारों में ढूँडा ख़िज़ाओं में ढूँडा बहारों में ढूँडा मचलते हुए आबसारों में ढूँडा हक़ीक़त में देखा, फ़साने में देखा न तुम सा हँसी, इस ज़माने देखा न दुनिया की रंगीन महफ़िल में पाया जो पाया तुम्हें अपना ही दिल में पाया एक ऐसी मसर्रत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा और इस पर ये काली घटाओं का पहरा गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है ये लब हैं तुम्हारे कि खिलता चमन है बिखेरो जो ज़ुल्फ़ें तो शरमाए बादल फ़रिश्ते भी देखें तो हो जाएँ पागल वो पाकीज़ा मूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम जो बन के कली मुस्कुराती है अक्सर शब हिज्र में जो रुलाती है अक्सर जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे जो शाइ'र को दे जाए पहलू ग़ज़ल के छुपाना जो चाहें छुपाई न जाए भुलाना जो चाहें भुलाई न जाए वो पहली मोहब्बत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम
Tahir Faraz
54 likes
दौलत ना अता करना मौला, शोहरत ना अता करना मौला बस इतना अता करना चाहे जन्नत ना अता करना मौला शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो बस एक सदा ही सुनें सदा बर्फ़ीली मस्त हवाओं में बस एक दुआ ही उठे सदा जलते-तपते सेहराओं में जीते-जी इस का मान रखें मर कर मर्यादा याद रहे हम रहें कभी ना रहें मगर इस की सज-धज आबाद रहे जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो गीता का ज्ञान सुने ना सुनें, इस धरती का यशगान सुनें हम सबद-कीर्तन सुन ना सकें भारत मां का जयगान सुनें परवरदिगार,मैं तेरे द्वार पर ले पुकार ये आया हूँ चाहे अज़ान ना सुनें कान पर जय-जय हिन्दुस्तान सुनें जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो
Kumar Vishwas
66 likes
More from Shajar Abbas
"शिकवा-ए-फ़िलिस्तीन" बाक़ी है दिल में थोड़ी सी इंसानियत अगर अहल-ए-नज़र तो करिए फ़िलिस्तीन पे नज़र जलते हुए ख़याम ये उठता हुआ धुआँ टूटे हुए मकान ये वीरान बस्तियाँ कुछ कह रही हैं अहल-ए-जहाँ ग़ौर से सुनो मज़लूम कर रहे हैं बयाँ ग़ौर से सुनो बाक़ी है दिल में थोड़ी सी इंसानियत अगर अहल-ए-नज़र तो करिए फ़िलिस्तीन पे नज़र हर रोज़ सुब्ह-ओ-शाम याँ बे-जुर्म-ओ-बे-ख़ता होती है बे-गुनाहों पे बे-इंतिहा जफ़ा मेरा मुतालबा है हर इक हक़-शनास से मरते हैं रोज़ लोग यहाँ भूख प्यास से मंज़र ये देख देख के दम घुटता है मिरा माँएँ पिसर की लाश पे पढ़ती हैं मर्सिया आती है शौर-ओ-शैन की हर सिम्त से सदा तिफ़्ल-ओ-जवान बूढ़ों के लाशे हैं जा-ब-जा कोई नहीं है बेकस-ओ-मुज़्तर का हम-नवाँ ज़ुल्म-ओ-सितम ये देख के ख़ामोश है जहाँ कहते हैं ख़ुद को उम्मत-ए-मुस्लिम का रहनुमा हामी नहीं है कोई मुसीबत में पर मिरा अहल-ए-अरब से आज ये मेरा ख़िताब है शिकवे का मेरे क्या कोई तुम पर जवाब है
Shajar Abbas
0 likes
“ख़त “ मेरी जो भी हालत है ख़त में वो इबारत है आज का जो ये ख़त है ख़त नहीं वसिय्यत है ऐ हबीब इस ख़त को आख़िरी वसिय्यत को इल्तिजा है पढ़ लेना और जवाब लिख देना ख़त पे नाम लिखता हूँ फिर सलाम लिखता हूँ ख़त की इब्तिदा यूँँ हैं लफ़्ज़ ग़म-ज़दा यूँँ हैं कर्ब है अँधेरा है रंज-ओ-ग़म ने घेरा है चार सू क़यामत है ज़िंदगी अज़िय्यत है दिल पे दाग़-ए-फ़ुर्क़त है मेरी ख़स्ता हालत है दर्द-ए-दिल इज़ाफ़ी है जाँ निकलनी बाक़ी है आ कभी अयादत को देख मेरी हालत को जब से तुम से बिछड़ा हूँ ख़ुद से रूठा रहता हूँ करवटे बदलता हूँ मुँह से ख़ूँ उगलता हूँ तुझ को याद करता हूँ रोज़ जीता मरता हूँ साँस लेना मुश्किल है ज़ख़्म की ग़िज़ा दिल है हाल पर तरस खाकर तू गले लगा आ कर दर्द की दवा दे दे अब मुझे शिफ़ा दे दे
Shajar Abbas
1 likes
"हैरत" हुस्न महव-ए-हैरत है आज माजरा क्या है इश्क़ के मुसल्ले पर आज हज़रत-ए-दिल ने अपने पाँव रक्खे हैं आज हज़रत-ए-दिल को क्या हुआ है रब जाने जो हमेशा दामन को हुस्न से बचाते थे आज बा-वुज़ू होकर इश्क़ के मुसल्ले पर कैसे आ गए हैं वो हुस्न महव-ए-हैरत है
Shajar Abbas
3 likes
शिकवा-ए-फ़िलिस्तीन हर लम्हा सदा है ये फ़िलिस्तीन के लब पर किस तरह बताओ मैं भला ख़ुद को सँभालूँ होते हैं सितम शाम-ओ-सहर बारहा मुझ पर किस तरह बताओ मैं भला ख़ुद को सँभालूँ इंसान नज़र कोई मिरे हाल पे डाले बारूद में जलते हैं मिरी गोद के पाले ज़ालिम ने मिरे हँसते हुए खेत उजाड़े अँधकार में डूबे मिरी क़िस्मत के सितारे ख़ुश होते हैं ढा कर ये सितम मुझ पे सितमगर पानी की तरह ख़ूँ यहाँ बहता है ज़मीं पर क्यूँ उम्मत-ए-मुस्लिम नहीं उठती मिरे हक़ में ये इन की ज़बाँ क्यूँ नहीं खुलती मिरे हक़ में क्यूँ अहल-ए-अरब को मिरा अहसास नहीं है मुश्किल में घिरा हूँ मैं कोई पास नहीं है क्यूँ अहल-ए-अरब चुप हैं मिरे हाल-ए-ज़बूँ पर हिम्मत ये बढ़ाते नहीं क्यूँ घर से निकलकर है उम्मत-ए-मुस्लिम से ख़िताब आज ये मेरा क्या मस्जिद-ए-अक़्सा ये नहीं आप का क़िबला क्यूँ इस तरह छोड़ा है मुझे तन्हा बताओ करने मिरी इमदाद कोई तो चले आओ उठती नहीं सुन कर यूँँ मिरी गिर्या-ओ-ज़ारी इस उम्मत-ए-मुस्लिम की हया मर गई सारी हर लम्हा सदा है ये फ़िलिस्तीन के लब पर किस तरह बताओ मैं भला ख़ुद को सँभालूँ होते हैं सितम शाम-ओ-सहर बारहा मुझ पर किस तरह बताओ मैं भला ख़ुद को सँभालूँ
Shajar Abbas
1 likes
"सिगरेट" तुझे मालूम है अच्छी तरह तुझ को बताना क्या मुझे जब इश्क़ था तुझ सेे तो सिगरेट से अदावत थी मैं सिगरेट से हमेशा हाथ अपने दूर रखता था कभी सिगरेट न छूता था मुझे सिगरेट से सिगरेट पीने वालों से अदावत थी जो सिगरेट पीते थे मुझ को वो लड़के ज़हर लगते थे मैं उन लड़कों की यारी दोस्ती से दूर रहता था तुझे मालूम है अच्छी तरह तुझ को बताना क्या हमेशा मेरी सिगरेट के धुएँ में साँस घुटती थी मिरी आँखें उबलती थीं लहू आँखों में आता था मिरी जब साँस घुटती थी तो तू बेचैन होती थी मिरी हालत पे रोती थी तिरे चेहरे के ऊपर इक उदासी तारी होती थी तिरे सीने में दिल तेरा बिना पानी की मछली की तरह पल पल तड़पता था भुलाकर दर्द को अपने मिरे आराम की ख़ातिर मिरे हक़ में ख़ुदा से तू दुआएँ करने लगती थी दुआएँ रंग लाती थीं धुआँ सिगरेट का छटता था मिरी हालत सुधरती थी मुझे सब याद है अब तक मैं माज़ी को नहीं भूला मिरी हालत सुधरती थी तो तुझ को चैन आता था तुझे जब चैन आता था तो तू सज्दे में सर रख कर ख़ुदा का शुक्र करती थी ख़ुदा का शुक्र कर के तू गले से मेरे लगती थी गले लग कर मिरे तू धी में धी में मुस्कुराती थी तिरे सीने में दिल तेरा सुकूँ की साँस लेता था मुझे सब याद है अब तक मैं माज़ी को नहीं भूला मगर अब कुछ बताना है मैं जब से तुझ सेे बिछड़ा हूँ ये मेरी ज़िंदगी तब से मुसीबत में गिरिफ़्ता है परेशाँ हूँ बहुत ज़्यादा बहुत ज़्यादा परेशाँ हूँ परेशानी सिवा होती है तो दिल में ये आता है कि सिगरेट हाथ में ले लूँ मैं सिगरेट हाथ में लेने को जब ये हाथ आगे को बढ़ाता हूँ तो तू आ कर तसव्वुर में मिरा ये हाथ अपने हाथ से ख़ुद थाम लेती है पकड़ कर हाथ मेरा तैश में मुझ सेे ये कहती है अरे छोड़ो ये सब क्या है शजर सिगरेट नहीं पीते तिरी गल मान लेता हूँ मैं सिगरेट तोड़ देता हूँ तिरे दीदार से दिल को ज़रा सा चैन आता है मैं कुछ पल के लिए अपने सभी ग़म भूल जाता हूँ मगर फिर से तिरी फ़ुर्क़त ये मन पर ग़ालिब आती है मिरी हालत बिगड़ती है परेशानी सिवा होती है तो दिल में ये आता है कि सिगरेट हाथ में ले लूँ मगर फिर ध्यान आता है तुझे सिगरेट से सिगरेट पीने वाले से मिरे जैसे अदावत है तो अब सिगरट भला क्यूँ अपने इन हाथों से छू लूँ मैं तुझे नाराज़ क्यूँ कर दूँ तुझे मुझ सेे मुहब्बत अब नहीं बाक़ी तो क्या शिकवा करूँँ तुझ सेे मुझे तुझ सेे मुहब्बत है मैं सिगरेट तोड़ देता हूँ ले सिगरेट फेंक देता हूँ मुहब्बत को निभाता हूँ मैं हर लम्हा तिरी यादों में गुम-सुम बैठा रहता हूँ तुझे मालूम है अच्छी तरह तुझ को बताना क्या
Shajar Abbas
2 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Shajar Abbas.
Similar Moods
More moods that pair well with Shajar Abbas's nazm.







