nazmKuch Alfaaz

मैं ने कमरे की खूँटी पर तेरा इंतिज़ार टाँग दिया है और मेरी बे-क़रार आँखें कमरे की चौखट पर धरी हैं तेरे फ़िराक़ के सियाह लम्हों की बातें करती मेरी सारी नज़्में कमरे की दीवारों पर चस्पाँ हैं मेरी आती जाती साँसें घड़ी की सूइयों से बंधी हैं और तुम्हारे अमृत-रस टपकाते जुमले मेरे ध्यान का पल्लू पकड़े चुप बैठे हैं तेरे लम्स की ख़्वाहिश मेरे हाथों की पोरों से निकल कर कमरे में चकराती फिरती है तेरे लौट आने का रस्ता तकता हर इक मंज़र हिज्र-ज़दा है और तुम्हारे लौट आने तक मेरे चारों जानिब फैला हिज्र-कदा है

Related Nazm

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता

Jaun Elia

216 likes

"तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझ सेे" तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी और ही तरह की आँखें थी तेरे चेहरे पर तू किसी और सितारे से चमक लाई थी तेरी आवाज़ ही सब कुछ थी मुझे मोनिस-ए-जाँ क्या करुँ मैं कि तू बोली ही बहुत कम मुझ सेे तेरी चुप से ही यही महसूस किया था मैं ने जीत जाएगा तेरा ग़म किसी रोज़ मुझ सेे शहर आवाज़ें लगाता था मगर तू चुप थी ये तअल्लुक़ मुझे खाता था मगर तू चुप थी वही अंजाम था जो इश्क़ का आगाज़ से है तुझ को पाया भी नहीं था कि तुझे खोना था चली आती है यही रस्म कई सदियों से यही होता है, यही होगा, यही होना था पूछता रहता था तुझ सेे कि “बता क्या दुख है?” और मेरी आँख में आँसू भी नहीं होते थे मैं ने अंदाज़े लगाए के सबब क्या होगा पर मेरे तीर तराजू भी नहीं होते थे जिस का डर था मुझे मालूम पड़ा लोगों से फिर वो ख़ुश-बख़्त पलट आया तेरी दुनिया में जिस के जाने पे मुझे तू ने जगह दी दिल में मेरी क़िस्मत में ही जब ख़ाली जगह लिखी थी तुझ सेे शिकवा भी अगर करता तो कैसे करता मैं वो सब्ज़ा था जिसे रौंद दिया जाता है मैं वो जंगल था जिसे काट दिया जाता है मैं वो दर्द था जिसे दस्तक की कमी खाती है मैं वो मंज़िल था जहाँ टूटी सड़क जाती है मैं वो घर था जिसे आबाद नहीं करता कोई मैं तो वो था जिसे याद नहीं करता कोई ख़ैर इस बात को तू छोड़, बता कैसी है? तू ने चाहा था जिसे, वो तेरे नज़दीक तो है? कौन से ग़म ने तुझे चाट लिया अंदर से आज कल फिर से तू चुप रहती है, सब ठीक तो है?

Tehzeeb Hafi

180 likes

"याद है पहले रोज़ कहा था" याद है पहले रोज़ कहा था फिर न कहना ग़लती दिल की प्यार समझ के करना लड़की प्यार निभाना होता है फिर पार लगाना होता है याद है पहले रोज़ कहा था साथ चलो तो पूरे सफ़र तक मर जाने की अगली ख़बर तक समझो यार ख़ुदा तक होगा सारा प्यार वफ़ा तक होगा फिर ये बंधन तोड़ न जाना छोड़ गए तो फिर न आना छोड़ दिया जो तेरा नहीं है चला गया जो मेरा नहीं है याद है पहले रोज़ कहा था या तो टूट के प्यार न करना या फिर पीठ पे वार न करना जब नादानी हो जाती है नई कहानी हो जाती है नई कहानी लिख लाऊँगा अगले रोज़ मैं बिक जाऊँगा तेरे गुल जब खिल जाएँगे मुझ को पैसे मिल जाएँगे याद है पहले रोज़ कहा था बिछड़ गए तो मौज उड़ाना वापस मेरे पास न आना जब कोई जा कर वापस आए रोए तड़पे या पछताए मैं फिर उस को मिलता नहीं हूँ साथ दोबारा चलता नहीं हूँ गुम जाता हूँ खो जाता हूँ मैं पत्थर का हो जाता हूँ

Khalil Ur Rehman Qamar

191 likes

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

More from Nahid Akhtar Balooch

गए वक़्तों में मोहब्बत दिल पे लिखी अनमिट तहरीर होती थी सुना है पत्थर पर लकीर होती थी मगर अब हाथ में था में किसी बर्क़ी आले के बटनों में उलझी है उँगली और अंगूठे पर ब-वक़्त-ए-ज़रूरत थिरकती रहती है बर्क़ी पैग़ामात के ख़ाने में पड़े चंद बे-लिबास फ़िक़रे मोहब्बत की अलामत बन गए हैं किसी पुराने दौर में मोहब्बत दिल से निकालना एक जोखिम था मगर अब सुना है कि इस के लिए डिलीट के कई ऑपशन ईजाद हो चुके हैं रात के चोर अँधेरे में कोई रौशन स्क्रीन पर अपने लम्स से लिखता है तुम्हें छू लूँ बस अब मोहब्बत राब्ते की इस सदी में आख़िरी साँसों के दरमियान एक हिचकी पे अटकी हुई है कि अब मोहब्बत महसूस करने से ज़ियादा छू लेने की कोशिश है

Nahid Akhtar Balooch

0 likes

वो जब मुझ से बोलता है तो दुनिया की सारी आवाज़ें मीठी तानें मधुर ज़बानें उस के इक इक मीठे बोल पे सर धुनती हैं उस की बातें सात सुरों में एक अनोखा सुर बनती हैं इतना मीठा लहजा उस का वो बोले तो दुनिया की सारी आवाज़ें चुप रह कर उस को सुनती हैं

Nahid Akhtar Balooch

0 likes

कल शाम मुझे बारिश मिली बाग़ में रोती हुई उस की सिसकियाँ दरख़्तों की शाख़ों पर अटकी थीं वो बादल का घर छोड़ आई थी मैं ने उसे तअस्सुफ़ से देखा रात को मेरे कमरे की खिड़की पर बिखरे बालों वाले परेशान बादल ने दस्तक दी वो चाँदनी का एक टुकड़ा हाथ में ले कर बारिश को ढूँड रहा था मैं ने खिड़की पे बहते बारिश के आँसुओं की सम्त इशारा किया मोहब्बत के आसमान पर बिछड़ने वालों को ज़मीन भी पनाह नहीं देती इस लिए हाथ छुड़ाने से पहले ये बात ध्यान में रखना मोहब्बत में जुदाई दाइमी होती है

Nahid Akhtar Balooch

0 likes

सफ़ेद चमेली की हरी शाख़ों पर सियाह गुलाब खिल सकता है सितारे रात की ऊँघती सीढ़ियों से छलांग लगा कर ज़मीन पर आ सकते हैं चाँद और सूरज किसी आसमानी पुल में मुलाक़ात पर मुत्तफ़िक़ हो सकते हैं मकड़ी अपने जाले में इंसान को फाँस सकती है समुंदर दरिया के क़दमों में गिर सकता है दरख़्तों पर हीरे उग सकते हैं ज़मीन और आसमान सब से नज़र बचा कर एक दूसरे को छू सकते हैं दीवार चल सकती है पत्थर बोल सकते हैं यहाँ तक कि इस काएनात में कुछ भी हो सकता है मगर तुम ख़्वाब में भी मेरे नहीं हो सकते

Nahid Akhtar Balooch

0 likes

हमारे सामने हमारा रब मौजूद है मगर हम अपने अपने मस्लक की डेढ़ डेढ़ ईंट वाली मस्जिदों में ख़्वाहिशों के बुत अपनी अपनी बग़लों में दबाए खड़े हैं और हर बार इन बुतों को सज्दा करते हुए हमारा यक़ीन मस्जिद के मीनारों को छू लेता है कि जन्नत में बहती शहद और दूध की नहरों के किनारों पर हूरें हमें ख़ुश-आमदीद कहने को बेताब बैठी हैं अस्फ़ल-उस-साफ़िलीन सज्दों से सर उठे तो अपने अंदर झाँकना तुम जान लोगे हम से बड़ा ना-फ़रमान कोई नहीं

Nahid Akhtar Balooch

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Nahid Akhtar Balooch.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Nahid Akhtar Balooch's nazm.