ये भी तिलिस्म-ए-होश-रुबा है ज़िंदा चलते-फिरते हँसते रोते नफ़रत और मोहब्बत करते इंसाँ सिर्फ़ हयूले और धुवें के मर्ग़ूले हैं हम सब अपनी अपनी लाशें अपने तवहहुम के काँधों पर लादे सुस्त-क़दम वामाँदा ख़ाक-ब-सर दामान-ए-दरीदा ज़ख़्मी पैरों से काँटों अंगारों पर चलते रहते हैं हम सब एक बड़े क़ब्रिस्ताँ के आवारा भूत हैं जिन के जिस्म तो हाथ लगाने से तहलील ख़ला में हों जिन की रूहों का ज़ाहिर से ज़ाहिर गोशा हाथ न आए हम को माज़ी से विर्से में कोहना क़ब्रें, गिरते मलबे और आसेब-ज़दा खंडरों के ढेर मिले हैं वो रौशन शब-ताब दिए जिन से माज़ी को नूर मिला था इस आसेब-ज़दा माहौल में यूँँ जुलते हैं जैसे इक पुर-हौल बयाबाँ के तीरा सन्नाटे में कुछ भूतों ने रह-गुम-कर्दा सय्याहों को भटकाने की ख़ातिर आग जलाई हो अब ये उजाले सिर्फ़ धुआँ हैं और आसेब-ज़दा खंडरों की छत के चटख़्ते शहतीरों के शोर में कोई हँसता है झड़ता चूना गिरती मिट्टी नीम मुअल्लक़ दीवार-ओ-दर चुपके चुपके रोते हैं ताक़ों के ख़ामोश दिए ज़ुल्मत को बढ़ावा देते हैं सहन के सदहा साल पुराने बूढ़े पेड़ क़ब्रों के बे-दर्द मुजावर बन कर लाशों पर सूखे पत्तों के ढेर लगा देते हैं हम सब अपनी अपनी लाशें अपने अना के दोश पे लादे इक क़ब्रिस्ताँ की पुर-हौल उदासी से उकताए हुए एक नए शमशान का रस्ता ढूँड रहे हैं मुंतज़िर-ए-मर्ग-ए-अम्बोह हुजूम आँखों के ख़ाली कासे खोले हर-सू देख रहा है जाने कब कोई आएगा जो अपने दामन की हवा से भूतों का जलना देखेगा और भयानक साए गले मिल मिल कर खोखली आवाज़ों में रोएँगे इस मंज़र में जाने फिर ऐसा कोई आए कि न आए हज्व वीराँ मायूस निगाहों की ख़ाली झोली फैलाए राख में फूल कुरेदेगा
Related Nazm
"आसमानी ख़्वाब" ये भी इक नेमतों में नेमत है आदमी ख़्वाब देख सकता है या'नी दुनिया के रंज से थक कर नींद के मख़मली से बिस्तर पर अपनी दुनिया से मीलों दूर कहीं नई दुनिया फरोल सकता है हाँ मगर ख़्वाब हैं कई सारे ख़्वाब झूटे भी ख़्वाब सच्चे भी ख़्वाब बदतर हैं ख़्वाब अच्छे भी कुछ तो हैं ख़्वाब कच्ची नींदों के कुछ हैं गहराइयों में डूबे हुए उन में कुछ हैं फ़ुज़ूल बे-बुनियाद और कुछ क़ीमती हैं हीरों से कुछ में उम्मीद साफ़ दिखती है यार की दीद साफ़ दिखती है कुछ धुँदलकों में डूबे हैं जैसे किसी देरीना इश्क़ के बिल-अक्स लूट जाने का दर्स देते हैं फिर न आने का दर्स देते हैं मैं सुनाता हूँ इक निशानी ख़्वाब ख़्वाब था एक आसमानी ख़्वाब मैं ने देखा कि मर गया हूँ मैं और फिर से उठाया जा चुका हूँ एक मैदान है अदालत का मैं कटहरे में लाया जा चुका हूँ मुज़्तरिब हूँ मगर डरा हुआ सा ख़ौफ़ से जिस्म है मरा हुआ सा सामने ज़िंदगी का ख़ाका है इसी अस्ना में आसमाँ से कहीं एक आवाज़ गूँजती है वहाँ ये फ़ुलाँ है न और इब्न-ए-फ़ुलाँ इस से पूछो कहाँ से आया है कौन सी चीज़ साथ लाया है मैं ने रोते में गिड़गिड़ाते में इतना सा कह दिया कि मेरे रब तू नहीं था तो मैं ने दुनिया में तेरे बंदों से बस मुहब्बत की फिर से आवाज़ गूँजती है वहाँ मेरा बंदा है ये जो इब्न-ए-फ़ुलाँ इस से कह दो कि उस को बख़्श दिया
Dharmesh bashar
5 likes
"याद मेरी आएगी" जब दुनिया अपना रंग दिखाएगी जब तुम्हें वफ़ा समझ आएगी जब सब छोड़ कर जा रहे होंगे जब तुम्हारी आँखें भर आएँगी तुम्हें याद आएगी मेरी जब सब कुछ तबाह हो जाएगा साँसें थमने को होंगी तुम्हारी तुम्हें याद आएगी मेरी अन्तिम क्षणों में सिसकियाँ भर रही होगी मन ही मन रो रही होगी किसी से जब कुछ न कह पाओगी अपना दर्द न जाता पाओगी जब कोई न होगा हमदर्द तुम्हारा जब न होगी किसे परवाह तुम्हारी तुम्हें याद आएगी मेरी याद मेरी क़यामत है इक न इक दिन तो आएगी ही जो आज इतना हँस रहे हो ना देखना इक दिन रुलाएगी ही हमें रुला कर तुम हँसते हो अरे जनाब मूर्ख बनते हो देखना ये क़ुदरत इक दिन तुम्हें सताएगी, तड़पाएगी ये दुनिया जब अपना नकाब हटाएगी तुम्हें याद मेरी आएगी
Prit
7 likes
उठो हिन्द के बाग़बानो उठो उठो इंक़िलाबी जवानो उठो किसानों उठो काम-गारो उठो नई ज़िंदगी के शरारो उठो उठो खेलते अपनी ज़ंजीर से उठो ख़ाक-ए-बंगाल-ओ-कश्मीर से उठो वादी ओ दश्त ओ कोहसार से उठो सिंध ओ पंजाब ओ मल्बार से उठो मालवे और मेवात से महाराष्ट्र और गुजरात से अवध के चमन से चहकते उठो गुलों की तरह से महकते उठो उठो खुल गया परचम-ए-इंक़लाब निकलता है जिस तरह से आफ़्ताब उठो जैसे दरिया में उठती है मौज उठो जैसे आँधी की बढ़ती है फ़ौज उठो बर्क़ की तरह हँसते हुए कड़कते गरजते बरसते हुए ग़ुलामी की ज़ंजीर को तोड़ दो ज़माने की रफ़्तार को मोड़ दो
Ali Sardar Jafri
14 likes
इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है इस के साए में सदा प्यार के चर्चे होंगे ख़त्म जो हो न सकेगी वो कहानी दी है इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल ताज वो शम्अ' है उल्फ़त के सनम-ख़ाने की जिस के परवानों में मुफ़्लिस भी हैं ज़रदार भी हैं संग-ए-मरमर में समाए हुए ख़्वाबों की क़सम मरहले प्यार के आसाँ भी हैं दुश्वार भी हैं दिल को इक जोश इरादों को जवानी दी है इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल ताज इक ज़िंदा तसव्वुर है किसी शाएर का उस का अफ़्साना हक़ीक़त के सिवा कुछ भी नहीं इस के आग़ोश में आ कर ये गुमाँ होता है ज़िंदगी जैसे मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं ताज ने प्यार की मौजों को रवानी दी है इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल ये हसीं रात ये महकी हुई पुर-नूर फ़ज़ा हो इजाज़त तो ये दिल इश्क़ का इज़हार करे इश्क़ इंसान को इंसान बना देता है किस की हिम्मत है मोहब्बत से जो इनकार करे आज तक़दीर ने ये रात सुहानी दी है इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज महल सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल
Shakeel Badayuni
11 likes
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ मुर्दा-दिली का झंडा फेंको ज़मीन पर तुम ज़िंदा-दिली का हर-सू परचम उड़ाए जाओ लाओ न भूल कर भी दिल में ख़याल-ए-पस्ती ख़ुश-हाली-ए-वतन का बेड़ा उठाए जाओ तन-मन मिटाए जाओ तुम नाम-ए-क़ौमीयत पर राह-ए-वतन में अपनी जानें लड़ाए जाओ कम-हिम्मती का दिल से नाम-ओ-निशाँ मिटा दो जुरअत का लौह-ए-दिल पर नक़्शा जमाए जाओ ऐ हिंदूओ मुसलमाँ आपस में इन दिनों तुम नफ़रत घटाए जाओ उल्फ़त बढ़ाए जाओ 'बिक्रम' की राज-नीती 'अकबर' की पॉलीसी की सारे जहाँ के दिल पर अज़्मत बिठाए जाओ जिस कश्मकश ने तुम को है इस क़दर मिटाया तुम से हो जिस क़दर तुम उस को मिटाए जाओ जिन ख़ाना-जंगियों ने ये दिन तुम्हें दिखाए अब उन की याद अपने दिल में भुलाए जाओ बे-ख़ौफ़ गाए जाओ ''हिन्दोस्ताँ हमारा'' और ''वंदे-मातरम'' के नारे लगाए जाओ जिन देश सेवकों से हासिल है फ़ैज़ तुम को इन देश सेवकों की जय जय मनाए जाओ जिस मुल्क का हो खाते दिन रात आब-ओ-दाना उस मलक पर सरों की भेटें चढ़ाए जाओ फाँसी का जेल का डर दिल से 'फ़लक' मिटा कर ग़ैरों के मुँह पे सच्ची बातें सुनाते जाओ
Lal Chand Falak
14 likes
More from Waheed Akhtar
आ'ज़ा का तनासुब रगों में दौड़ते ज़िंदा जवाँ सरशार ख़ूँ की गुनगुनाहट हमें देते हैं दावत इश्क़ की लेकिन हमारी चश्म-ए-आहन-पोश पैराहन-शनासा है लिबासों की मोहब्बत वज़्-ए-पैराहन को सब कुछ मान कर ना-बीना आँखें इश्क़ करती हैं हमारी ज़िंदगी तहज़ीब-ए-पैराहन है ज़ाहिर की परस्तिश है हमारे सारे आदाब-ए-नज़ारा फ़र्ज़ कर लेते हैं इंसाँ बे-बदन है बदन दर-अस्ल इंसाँ है तमद्दुन है मोहब्बत है बदन ही रूह है नूर-ए-हरारत ज़िंदगी है बदन ही का करिश्मा ज़ेहन की तख़्लीक़ तस्ख़ीर-ए-फुलाँ है हमारी चश्म-ए-आहन-पोश पैराहन शनासा है बदन की ताब ला सकती नहीं तहज़ीब-ए-पैराहन न ज़िंदा है न ज़ेहन-ओ-रूह रखती है हमारे बूढ़े कोहना और फ़र्सूदा लिबासों से इबारत हैं हमारे नौजवाँ मग़रिब के ताज़ा फैशनों के चलते फिरते इश्तिहारी हैं बदन मादूम है और बे-बदन रूहें धुआँ हैं बे-बदन अज़हान आसेब-ए-नज़ारा हैं
Waheed Akhtar
1 likes
मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा ज़िंदगी के हसीन गीत गाता रहा उस की आवाज़ पर अंजुमन झूम उट्ठी उस ने जब ज़ख़्म-ए-दिल को ज़बाँ बख़्श दी सुनने वालों ने बे-साख़्ता आह की इश्क़ के साज़ पर जब हुआ ज़ख़्मा-ज़न शोर-ए-तहसीं में ख़ुद उस की आवाज़ दब सी गई मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा फिर भी तन्हा रहा तिश्नगी-ए-मशाम उस को बाद-ए-सबा की तरह गुल-ब-गुल ले गई कासा-ए-चश्म ने परतव-ए-गुल भी पाया नहीं दर्द उस का किसी महरम-ए-दर्द के वास्ते दर-ब-दर शहर-दर-शहर फिरता रहा दाद ओ तहसीं के हंगामा-ए-ज़ौक़-कश में उसे हर तरफ़ से मलामत के पत्थर मिले मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा पत्थरों से पटकता रहा अपना सर पत्थरों को ज़बाँ तो मिली पर तकल्लुम नहीं पत्थरों को ख़द-ओ-ख़ाल-ए-इंसाँ मिले दौलत-ए-दर्द-ओ-ग़म कब मिली पत्थरों को हसीं सूरतें तो मिलीं दिल नहीं मिल सका पत्थरों को मिले पाँव पर ए'तिमाद-ए-सफ़र कौन दे पत्थरों को मिले हाथ पर अज़्म-ए-तेशा-ज़नी कौन दे संग सुनते हैं लेकिन समझते नहीं देखते हैं मगर फ़र्क़ करते नहीं बात करते हैं महसूस करते नहीं टूट सकते हैं लेकिन पिघलते नहीं गर्द बन कर ये उड़ जाएँ साँचों में ढलते नहीं मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा पत्थरों से पटकता रहा अपना सर मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा पत्थरों को सुनाता रहा दर्द-ए-दिल अपना ग़म उन का ग़म सब का ग़म पत्थरों ने सुना और चुप-चाप हँसते रहे पत्थरों की इसी अंजुमन का मुग़न्नी हूँ मैं और बे-दर्द बे-हिस सितमगार पत्थर सुनेंगे कभी उन का वो मुतरिब-ए-ख़ुश-नवा शिकवा-संज-ए-ज़माँ अपने नग़्मात की आग में जल गया फिर उन ही के मानिंद पत्थर का बुत बन गया
Waheed Akhtar
1 likes
ज़ेहन जब तक है ख़यालात की ज़ंजीर कहाँ कटती है होंट जब तक हैं सवालात की ज़ंजीर कहाँ कटती है बहस करते रहो लिखते रहो नज़्में ग़ज़लें ज़ेहन पर सदियों से तारी है जो मज्लिस की फ़ज़ा इस ख़ुनुक आँच से क्या पिघलेगी सोच लेने ही से हालात की ज़ंजीर कहाँ कटती है नींद में डूबी हुई आँखों से वाबस्ता ख़्वाब तेज़ किरनों की सिनानों पे ही रुस्वा सर-ए-आम ये शहीद अपनी सलीबों से पलट आते हैं दिल में हर शाम सुब्ह होती है मगर रात की ज़ंजीर कहाँ कटती है दिन गुज़र जाता है बे-फ़ैज़ कद-ओ-काविश में एक अन-देखे जहन्नम की तब-ओ-ताबिश में जिस्म और जाँ की तग-ओ-ताज़ की हर पुर्सिश में दर्द-ओ-ग़म हसरत-ओ-महरूमी की हर काहिश में तलब-ओ-तर्क-ए-तलब सिलसिला-ए-बे-पायाँ मर्ग ही ज़ीस्त का उनवान है हर ख़ून-शुदा ख़्वाहिश में ग़म से भागें भी तो फ़र्याद-ओ-शिकायात की ज़ंजीर कहाँ कटती है वक़्त वो दौलत-ए-नायाब है आता नहीं हाथ हम मशीनों की तरह जीते हैं पाबंदी-ए-औक़ात के साथ वक़्त बे-कार गुज़रता ही चला जाता है कुर्सियों मेज़ों से बे-मा'नी मुलाक़ातों में सैंकड़ों बार की अगली हुई दोहराई हुई बातों में मंदगी रहने की तमन्ना की मुदारातों में शिकम-ओ-जाँ की इबादात की ज़ंजीर कहाँ कटती है सुब्ह से शाम तलक इतने ख़ुदा मिलते हैं हर काफ़िर को सज्दा-ए-शुक्र से इनकार की मोहलत नहीं मिलने पाती सैंकड़ों लाखों ख़ुदाओं की नज़र से छुप कर ख़ुद से मिल लेने की रुख़्सत नहीं मिलने पाती ख़ुद-परस्तों से भी ताआत की ज़ंजीर कहाँ कटती है रात आती है तो दिल कहता है हम अपने हैं ख़ल्वत-ए-ख़्वाब में दुनिया से किनारा कर लें कल भी देना है लहू अपना दिल-ओ-दीदा की झोली भर लें जिस्म के शोर से और रूह की फ़रियाद से दम घुटता है दिन के बे-कार ख़यालात की ज़ंजीर कहाँ कटती है बे-नियाज़ाना भी जीना है फ़क़त एक गुमाँ फ़िक्र-ए-मौजूद को छोड़ें तो ग़म-ए-ना-मौजूद साथ हर साँस के है सिलसिला-ए-हसत-ओ-बूद ग़म-ए-आफ़ाक़ को ठुकराएँ करें तर्क-ए-जहाँ फिर भी ये फ़िक्र कि जीने का हो कोई उनवाँ बे-नियाज़ी से ग़म-ए-ज़ात की ज़ंजीर कहाँ कटती है ज़ेहन में अंधे अक़ीदों की सियाही भर लो ताकि इस नगरी में कभी अफ़्कार के शो'लों का गुज़र हो न सके जब्र का हुक्म सुनो होंटों को अपने सी लो ताकि उन राहों से कभी लफ़्ज़ों का सफ़र हो न सके ज़ेहन-ओ-लब फिर भी नहीं चुप होते उन के ख़ामोश सवालात की पेच-दर-पेच ख़यालात की ज़ंजीर कहाँ कटती है
Waheed Akhtar
0 likes
ऐ ख़ुदा ऐ ख़ुदा मैं हूँ मसरूफ़-ए-तस्बीह-ओ-हम्द-ओ-सना गो ब-ज़ाहिर इबादत की आदत नहीं है रिंद-मशरब हूँ ज़ोहद-ओ-रियाज़त से रग़बत नहीं है मगर जब भी चलता है मेरा क़लम जब भी खुलती है मेरी ज़बाँ कुछ कहूँ कुछ लिखूँ तेरी तख़्लीक़ का ज़मज़मा मुद्दआ' मुंतहा हर्फ़ जुड़ कर बनें लफ़्ज़ तो करते हैं तेरी हम्द-ओ-सना या ख़ुदा या ख़ुदा मेरे अतराफ़ हैं पेट ख़ाली बदन-ए-नीम-जाँ कोई तकता है जब मेरा दस्त-ए-तही शर्म आती है मुझ को ख़ुदा-ए-ग़नी सोचता हूँ मैं अपनी ज़बाँ रेहन रख दूँ कहीं रिज़्क़ से ख़ाली पेटों को भर दूँ जो हैं नीम-जाँ उन में जान फूँक दूँ और अपने लिए थोड़ी आसाइशें मोल ले आऊँ बाज़ार से अपने बच्चों की ज़िद पूरी कर दूँ जो वाक़िफ़ नहीं हैं मईशत के अंदाज़-ओ-रफ़्तार से फिर यही सोचता हूँ ख़ुदा ऐ ख़ुदा क्या ज़बाँ रेहन हो कर भी तेरी इता'अत करेगी क्या क़लम बिक के भी नाम तेरा ही लेगा दूसरों को ख़ुदा मान कर वो न करने लगें मा-सिवा की भी हम्द-ओ-सना ऐ ख़ुदा ऐ ख़ुदा है दुआ आख़िरी साँस तक ये क़लम ये ज़बाँ लिखते रहते हैं ला-इलाहा
Waheed Akhtar
1 likes
अगर मैं कहता हूँ जीना है क़ैद-ए-तन्हाई तो ज़िंदगानी की क़ीमत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर न आया मुझे साज़गार वस्ल-ए-हबीब तो ए'तिमाद-ए-मोहब्बत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर मिले मुझे विर्से में कुछ शिकस्ता खंडर तो काएनात की वुसअत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर दिखाई दिए मुझ को आदमी आसेब तो अस्र-ए-नौ की बसीरत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर न राह-ए-यक़ीं पा सकी मिरी तश्कीक तो फ़िक्र-ओ-फ़न की शराफ़त पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर ख़िज़ाँ ही मिली मुझ को आँख खुलने पर तो फ़स्ल-ए-गुल की अमानत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर मिरे ग़म-ए-बे-नाम को मिली वहशत तो बज़्म-ए-जश्न-ए-मसर्रत पे हर्फ़ क्यूँँ आए मैं अपने अहद का हूँ नौहा-ख़्वाँ न दीजे दाद क़सीदा-ख़्वाँ की रिवायत पे हर्फ़ क्यूँँ आए अगर हुनर है मिरा जिंस-ए-कम-अयार तो हो ज़मीर-ओ-दिल की तिजारत पे हर्फ़ क्यूँँ आए मैं अपने ख़्वाबों का भटका हुआ मुसाफ़िर हूँ अगर मुझे न मिली मंज़िल-ए-नजात तो क्या मैं अपनी रूह की तन्हाइयों का शोअ'ला हूँ हवा-ए-दहर में हासिल नहीं सबात तो क्या मैं अपनी तुर्फ़गी-ए-तब्अ' का तो पी लूँ ज़हर जो दस्तरस में नहीं चश्मा-ए-हयात तो क्या मैं अपनी ज़ात की ख़ल्वत का हैरती ही सही जो मुझ पे खुल न सका राज़-ए-काएनात तो क्या मैं अपने ख़ूँ के चराग़ों को रौशनी दे दूँ सहर-नसीब न हो पाए मेरी रात तो क्या मैं आप से न कहूँगा कि है ज़ियाँ जाँ का ख़याल-ए-शीशा-ए-दिल संग-आज़मा न करे मैं आप से नहीं चाहूँगा दाद-ए-जाँ-बाज़ी दुआ है आप को ग़म दर्द-आश्ना न करे मैं आप से नहीं माँगूँगा ख़ूँ-बहा-ए-वफ़ा कोई तो तर्क रह-ओ-रस्म-ए-आशिक़ाना करे मैं आप को न दिखाऊँगा अपने ज़ख़्मी ख़्वाब ख़लल हो आप के आराम में ख़ुदा न करे मगर ज़मीन परोमीथियस को क्यूँँ रोके जो वो जहाँ के ख़ुदाओं से जंग करता है उसे न मौत के आसेब पास आने दें जो आसमानों से ले कर हयात उतरता है है डर पिघलने का देखें इधर न बर्फ़ के बुत जो कोई शोला-ए-उर्यां ये हाथ धरता है अज़ाब उस पे करें कम न क़हर के देवता जो अपनी आग में जल कर भी रक़्स करता है इसे न माने कभी बे-हिसी हयात-परस्त हर एक साँस पे जो ज़िंदा हो के मरता है करें न आप मुदावा-ए-सोज़-ए-आतिश-ए-ग़म ये ज़ुल्म मुझ पे तो हर रोज़-ओ-शब गुज़रता है सलामत आप का ईमान मैं तो हूँ काफ़िर हर एक वज़्अ'' से अपनी हयात करता है
Waheed Akhtar
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Waheed Akhtar.
Similar Moods
More moods that pair well with Waheed Akhtar's nazm.







