धुएँ के क़फ़स में क़ैद पैसिव स्मोकर खुल कर साँस लेने को तरसता तड़पता गले से हवा मानो उतरती नहीं हवा में कीलें लगीं है जैसे जो खाँसने पर भी गले से गिरती नहीं धुएँ के क़फ़स में क़ैद पैसिव स्मोकर हवा इस क़दर है रूखी कि अंदर से गला छिलने लगा है अंदर एक ज़ख़्म होने लगा है बहुत बीमार होने लगा है पैसिव स्मोकर कैंसर का शिकार होने लगा है पैसिव स्मोकर अन-गिनत फ़ैक्ट्रीयों की सिगरेट सी चिमनियों ने इस धरती को बना दिया है एक पैसिव स्मोकर
Related Nazm
मुर्शिद मुर्शिद प्लीज़ आज मुझे वक़्त दीजिये मुर्शिद मैं आज आप को दुखड़े सुनाऊँगा मुर्शिद हमारे साथ बड़ा ज़ुल्म हो गया मुर्शिद हमारे देश में इक जंग छिड़ गई मुर्शिद सभी शरीफ़ शराफ़त से मर गए मुर्शिद हमारे ज़ेहन गिरफ़्तार हो गए मुर्शिद हमारी सोच भी बाज़ारी हो गई मुर्शिद हमारी फौज क्या लड़ती हरीफ़ से मुर्शिद उसे तो हम से ही फ़ुर्सत नहीं मिली मुर्शिद बहुत से मार के हम ख़ुद भी मर गए मुर्शिद हमें ज़िरह नहीं तलवार दी गई मुर्शिद हमारी ज़ात पे बोहतान चढ़ गए मुर्शिद हमारी ज़ात पलांदों में दब गई मुर्शिद हमारे वास्ते बस एक शख़्स था मुर्शिद वो एक शख़्स भी तक़दीर ले उड़ी मुर्शिद ख़ुदा की ज़ात पे अंधा यक़ीन था अफ़्सोस अब यक़ीन भी अंधा नहीं रहा मुर्शिद मोहब्बतों के नताइज कहाँ गए मुर्शिद मेरी तो ज़िन्दगी बर्बाद हो गई मुर्शिद हमारे गाँव के बच्चों ने भी कहा मुर्शिद कूँ आखि आ के सदा हाल देख वजं मुर्शिद हमारा कोई नहीं एक आप हैं ये मैं भी जानता हूँ के अच्छा नहीं हुआ मुर्शिद मैं जल रहा हूँ हवाएँ न दीजिये मुर्शिद अज़ाला कीजिए दुआएँ न दीजिये मुर्शिद ख़मोश रह के परेशाँ न कीजिए मुर्शिद मैं रोना रोते हुए अंधा हो गया और आप हैं के आप को एहसास तक नहीं हह! सब्र कीजे सब्र का फ़ल मीठा होता है मुर्शिद मैं भौंकदै हाँ जो कई शे वि नहीं बची मुर्शिद वहाँ यज़ीदियत आगे निकल गई और पारसा नमाज़ के पीछे पड़े रहे मुर्शिद किसी के हाथ में सब कुछ तो है मगर मुर्शिद किसी के हाथ में कुछ भी नहीं रहा मुर्शिद मैं लड़ नहीं सका पर चीख़ता रहा ख़ामोश रह के ज़ुल्म का हामी नहीं बना मुर्शिद जो मेरे यार भला छोड़ें रहने दें अच्छे थे जैसे भी थे ख़ुदा उन को ख़ुश रखें मुर्शिद हमारी रौनकें दूरी निगल गई मुर्शिद हमारी दोस्ती सुब्हात खा गए मुर्शिद ऐ फोटो पिछले महीने छिकाया हम हूँ मेकुं देख लगदा ऐ जो ऐ फोटो मेदा ऐ ये किस ने खेल खेल में सब कुछ उलट दिया मुर्शिद ये क्या के मर के हमें ज़िन्दगी मिले मुर्शिद हमारे विरसे में कुछ भी नहीं सो हम बेमौसमी वफ़ात का दुख छोड़ जाएँगे मुर्शिद किसी की ज़ात से कोई गिला नहीं अपना नसीब अपनी ख़राबी से मर गया मुर्शिद वो जिस के हाथ में हर एक चीज़ है शायद हमारे साथ वही हाथ कर गया मुर्शिद दुआएँ छोड़ तेरा पोल खुल गया तू भी मेरी तरह है तेरे बस में कुछ नहीं इंसान मेरा दर्द समझ सकते ही नहीं मैं अपने सारे ज़ख़्म ख़ुदा को दिखाऊँगा ऐ रब्बे काइनात! इधर देख मैं फ़कीर जो तेरी सरपरस्ती में बर्बाद हो गया परवरदिगार बोल कहाँ जाएँ तेरे लोग तुझ तक पहुँचने को भी वसीला ज़रूरी है परवरदिगार आवे का आवा बिगड़ गया ये किस को तेरे दीन के ठेके दिए गए हर शख़्स अपने बाप के फिरके में बंद है परवरदिगार तेरे सहीफे नहीं खुले कुछ और भेज तेरे गुज़िश्ता सहीफों से मक़सद ही हल हुए हैं मसाइल नहीं हुए जो हो गया सो हो गया, अब मुख़्तियारी छीन परवरदिगार अपने ख़लीफे को रस्सी डाल जो तेरे पास वक़्त से पहले पहुँच गए परवरदिगार उन के मसाइल का हल निकाल परवरदिगार सिर्फ़ बना देना काफ़ी नइँ तख़्लीक कर के दे तो फिर देखभाल कर हम लोग तेरी कुन का भरम रखने आए हैं परवरदिगार यार! हमारा ख़याल कर
Afkar Alvi
78 likes
तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है
Kumar Vishwas
81 likes
"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी
Ahmad Faraz
111 likes
मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग
Faiz Ahmad Faiz
73 likes
मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं तन्हा पेड़ हूँ जंगल का मेरे पत्ते झड़ते जाते हैं मैं कौन हूँ, क्या हूँ, कब की हूँ एक तेरी कब हूँ, सबकी हूँ मैं कोयल हूँ शहराओ की मुझे ताब नहीं है छांव की एक दलदल है तेरे वादों की मेरे पैर उखड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारो मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं किस बच्चे की गुड़िया थी मैं किस पिंजरे की चिड़िया थी मेरे खेलने वाले कहाँ गए मुझे चूमने वाले कहाँ गए मेरे झुमके गिरवी मत रखना मेरे कंगन तोड़ ना देना मैं बंजर होती जाती हूँ कहीं दरिया मोड़ ना देना कभी मिलना इस पर सोचेंगे हम क्या मंजिल पर पहुंचेंगे रास्तों में ही लड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं
Tehzeeb Hafi
161 likes
More from Uday Bansal
बचपन में जब मैं शाम को गाड़ी की खिड़की से झाँक कर देखता तो मुस्कुराते दूधिया सफ़ेद चाँद को अपने बग़ल में पाता मानो मुझ से दौड़ लगा रहा है कोई भी सड़क कोई भी मोड़ किसी भी सम्त किसी भी ओर मैं जहाँ भी जाऊँ मुझ से क़दम से क़दम मिला रहा है पर जाने क्यूँ ये मुझ से जीतने के लिए नहीं दौड़ता कि मैं जब रुकूँ ये रुकता है मैं जब चलूँ या चलता है गाड़ी रफ़्तार पकड़े चाँद भी रफ़्तार पकड़ता है गाड़ी रेड लाइट पर रुके चाँद भी रुकता है अब बड़ा हो रहा हूँ तो ज़िंदगी से दौड़ लगा रहा हूँ ज़िंदगी संग-दिल है मैं आगे रहूँ या पीछे ज़िंदगी नहीं रुकती है मुझे ज़िंदगी से दौड़ नहीं लगानी चाँद निकल आया है तो गाड़ी भी निकालो मुझे चाँद से दौड़ लगानी है
Uday Bansal
0 likes
हथियार हाथ में लिए साँस रोके आँखें खोले शिकार की ताक में बैठा हूँ मैं चूक की कोई गुंजाइश ही नहीं न ज़रा सी भी नहीं कि हल्की से हल्की हरकत पर आँखों से ओझल हो जाने के लिए मशहूर है मेरा शिकार बिजली सा तेज़ लोमड़ी सा चालाक-ओ-चतुर है मिरा शिकार बड़ा ही जोखम भरा खेल है शिकार आँख और कान बचा कर सीधे आँख पर धावा बोलता है मेरा शिकार और ऐसी ख़ौफ़नाक आवाज़ रातों की नींद उड़ा देता है मेरा शिकार शिकार खिलाड़ियों का खेल शिकार ताज-ओ-तख़्त वालों का खेल राजा महाराजा नवाब ओ अफ़सर जागीर-दार ज़मींदार वॉय्सरॉय गवर्नर सदियों से साहिबों को मसरूफ़ रखता ये खेल मैं भी कोई ख़ाली नहीं बैठा हथियार हाथ में लिए साँस रोके आँखें खोले शिकार की ताक में बैठा हूँ मैं खिड़की के पार अख़बार मोड़े बे-ख़ौफ़ मक्खी के इंतिज़ार में बैठा हूँ मैं
Uday Bansal
0 likes
दिन चढ़ते ही जहाँ बुद्धम् शर्णम् गच्छामी गूँज उठता है जहाँ हनूमान मंदिर में घंटियाँ बजने लगती हैं जहाँ लोग मस्जिद गिरजे से ऊपर वाले को याद कर दिन के काम पे निकल पड़ते हैं मैं ने वो लंका देखी है मैं ने सोने की लंका देखी है मैं ने रावन राक्षस की लंका देखी है लेकिन मैं ने लंका में ये भी देखा कि इंसान अपने अंदर के राक्षस का वध कर सारी भिन्नताएँ भुला कर आपसी रंज मिटा कर एक दूसरे के साथ अम्न-ओ-शांति से रह सकता है बस शर्त ये उसे समुंदर से घिरे एक जज़ीरे पर छोड़ कर तो देखो
Uday Bansal
0 likes
जब कभी मैं अपनी कोई पुरानी लिखी नज़्म उठाऊँ तो वो कुछ बदली बदली सी लगती है उसे जितनी बार पढ़ो उतनी ही बार मेरी राय उस के बारे में बदलने लगती है कि कभी नज़्म जी को अच्छी लगती है तो कभी अखरती है कभी चेहरे पे मुस्कान तो कभी माथे पे शिकन आने लगती है इस उलझन का क्या कोई हल है क्या मैं अपने क़लम पे भरोसा कर अपनी चिंताओं को नज़र-अंदाज़ कर अपनी नज़्में दुनिया के हवाले कर सकता हूँ क्या मैं ये जोखम ले सकता हूँ नतीजा कुछ भी हो मोती की तलाश में समुंदर की गहराइयों में ग़ोता-ख़ोर जाने से ख़ुद को रोक नहीं सकता बारिश हो न हो फ़स्ल उगे न उगे किसान बोवाई करना हल चलाना छोड़ नहीं सकता अगर ग़ौर किया जाए तो जोखम वो मोल ले रहा है जो मेरी नज़्में पढ़ने वाला है
Uday Bansal
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Uday Bansal.
Similar Moods
More moods that pair well with Uday Bansal's nazm.







