nazmKuch Alfaaz

शा'इरी में न कभी शिकवा-ए-रुस्वाई कर अपने अश'आर की तू ख़ुद ही पज़ीराई कर तेरे वीरान शब-ओ-रोज़ भी रंगीं होंगे बस किसी तरह हसीनों से शनासाई कर जो मरीज़ान-ए-मोहब्बत हैं ग़मों के मारे उन की अशआ'र-ए-ज़राफ़त से मसीहाई कर पेट की आग बुझा मेहनत-ओ-मज़दूरी से वक़्त बच जाए तो मश्क़-ए-सुख़न-आराई कर भूल कर इश्क़ का सौदा न समा ले सर में और मजनूँ की तरह ख़ुद को न सौदाई कर अपनी तन्हाइयाँ यादों से दरख़्शाँ कर ले फिर तसव्वुर में सही अंजुमन-आराई कर आजिज़ी और न आँसू न फ़ुग़ाँ शामिल है कुछ तो फ़रियाद को तू क़ाबिल-ए-शनवाई कर वक़्त के साथ तिरा दिल भी बहल जाएगा ले के काग़ज़-ओ-क़लम क़ाफ़िया-पैमाई कर अपने माशूक़ के ख़्वाबों में चला जा हर शब 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' यूँँ भी इलाज-ए-ग़म-ए-तन्हाई कर और अगर चाहे कि हो 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' शोहरत तेरी यूसुफ़ी गर नहीं मुमकिन तो ज़ुलेख़ाई कर

Related Nazm

"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी

Ahmad Faraz

111 likes

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है

Kumar Vishwas

81 likes

"तुम हो" तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो मैं होश में बाहोश में मिरे जिस्म का तुम ख़ून हो तुम सर्द हो बरसात भी मिरी गर्मियों की तुम जून हो तुम ग़ज़ल हो हो तुम शा'इरी मिरी लिखी नज़्म की धुन हो मिरी हँसी भी तुम मिरी ख़ुशी भी तुम मिरे इस हयात की मम्नून हो तुम धूप हो मिरी छाँव भी तुम सियाह रात का मून हो तुम सिन हो तुम काफ़ भी तुम वाओ के बा'द की नून हो तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो

ZafarAli Memon

25 likes

मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग

Faiz Ahmad Faiz

73 likes

More from Ghaus Khah makhah Hyderabadi

है यही दस्तूर दुनिया और यही देखा गया फूल से ख़ुश्बू निकलते ही उसे फेंका गया बाग़-ए-हिन्दोस्तान जिन जिन के ख़ून से सींचा गया दार ना-क़दरी पे बिल-आख़िर उन्हें खींचा गया ज़िंदगी में मिल गए कितनों को सरकारी ख़िताब मुफ़्त में इन को ख़रीदा मुफ़्त में बेचा गया मरने वालों को भी हर ए'ज़ाज़ पार्लिया मेंट में एहतिमामन वारिसों के हाथ में सौंपा गया थे रक़म जिन में जिहाद-ओ-जंग-ए-आज़ादी के बाब ताक़-ए-निस्याँ में उन्हीं औराक़ को फेंका गया हिन्द की तारीख़ का बाब दरख़्शाँ पूछिए क्यूँँ सियासी मस्लहत की आग में झोंका गया मुल्क में फ़िरक़ा-परस्तों की हुआ चल ही गई न किसी ने सरज़निश की न उन्हें टोका गया तंग-नज़री बुग़्ज़ और नफ़रत-भरे त्रिशूल को पीठ में इंसानियत की इस तरह घोंपा गया हज़रत-ए-'आज़ाद' को ए'ज़ाज़ भारत-रत्न का 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' उन के पते पर डाक से भेजा गया

Ghaus Khah makhah Hyderabadi

0 likes

लिखाने नाम सच्चे आशिक़ों में जब भी हम निकले इरादों में हमारे जाने कितने पेच-ओ-ख़म निकले ये सोचा था कि घर से भाग कर शादी रचाएँ मगर जब वक़्त आया तो न वो निकलें न हम निकले सुना है रास्ते ही में पुलीस ने धर लिया उन को हमारे दिल पे जब करने को वो मश्क़-ए-सितम निकले दिमाग़ उन का जो देखा और दिल की भी तलाशी ली कई पिस्तौल नख़रों के कई ग़ुस्से के बम निकले झगड़ कर जब कहा बेगम ने हम से घर से जाने को बहुत बे-आबरू हो कर ख़ुद अपने घर से हम निकले जो होता और कोई तो निकल जाता वो ग़ुस्से में मगर हम बा-दिल-ए-नाख़्वासता बा-चश्म-ए-नम निकले हमारा हौसला तो देखिए कि लुंज खाए ही नहीं लौटेंगे अब हम शाम तक खा कर क़सम निकले मगर जब शाम से पहले ही भूके पेट लौट आए वो ता'ना दे के बोलीं आप तो साबित-क़दम निकले ज़माने के सताए हैं जो लोगों को हँसाते हैं कुरेदा जब भी दिल उन का हज़ारों ग़म ही ग़म निकले करम की बात है मेरे गुनह आ'माल-ना में में ये सोचा था बहुत होंगे मगर देखा तो कम निकले बुढ़ापे में भी मेरी 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' आख़िरी ख़्वाहिश हों घर में बीवियाँ इतनी कि हर बीवी पे दम निकले

Ghaus Khah makhah Hyderabadi

0 likes

हमें जो ज़िंदगी दी गई है बरा-ए-मेहरबानी दी गई है समाअ'त छीन कर अहल ख़िरद की हमें जादू बयानी दी गई है मुझे लिखने को इक अच्छा सा उनवाँ मिरी अपनी कहानी दी गई है जो राह-ए-हक़ में जाँ देते हैं उन को हयात-ए-जावेदानी दी गई है मगर जो मौत से डरते हैं उन को वफ़ात-ए-ना-गहानी दी गई है ज़ईफ़ी में जवानी दी गई है घड़ी इक इम्तिहानी दी गई है जवानों को जो तोहफ़े में मिली है हमें वो मुँह-ज़बानी दी गई है बदल दी है किसी ने शेरवानी नई ले कर पुरानी दी गई है जवानों को मुबारक हो जवानी हमें तो नौजवानी दी गई है लगाएँगे वो आग अब भाषणों से जिन्हें जादू-बयानी दी गई है दिवाना 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' बनता न कैसे निकाह में इक दिवानी दी गई है

Ghaus Khah makhah Hyderabadi

0 likes

लम्हों में ज़िंदगी का सफ़र यूँँ गुज़र गया साए में जैसे कोई मुसाफ़िर ठहर गया मख़मूर था नशे में ग़म-ए-रोज़गार के होश आ गया तो उम्र का पैमाना भर गया दौलत भी उस के हाथ न आई तमाम-उम्र कुछ नाम ही न अपना ज़माने में कर गया सब उस के ख़ैर-ख़्वाह बुलंदी पे रह गए शोहरत की सीढ़ियों से वो नीचे उतर गया मौका-परस्त आब-ओ-हवा में न जी सका अपनी अना की क़ैद में जाँ से गुज़र गया मौत उस की सारी मुश्किलें आसान कर गई इक बोझ ज़िंदगी का था सर से उतर गया अफ़्सोस कम हुआ मगर हैरत बहुत हुई जब 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' ऐन ज़ईफ़ी में मर गया

Ghaus Khah makhah Hyderabadi

0 likes

न बना सका नशेमन किसी अजनबी चमन में मिरा घर जला है जब से मिरे अपने ही वतन में मिरे ज़ौक़-ए-ख़ुश-लिबासी को फ़रिश्ते भी तो देखें मैं मरूँ तो दफ़्न करना टेरी-लेन के कफ़न में ये है बे-सबात दुनिया इसी दम के मुर्ग़ की सी जो सुब्ह पका किचन में मगर आया न टिफ़िन में मज़ा गुल के तोड़ने का तो मिला बहुत ऐ गुलचीं मिली लज़्ज़त-ए-ख़लिश भी किसी ख़ार की चुभन में यही आरज़ू है मेरी नज़्म-ओ-नस्र में यकसाँ कि नहीं तज़ाद कोई मेरे शे'र और सुख़न में कभी साबिक़ा पड़े न मिरा सास और ख़ुसर से मिले बीवी गाय जैसी जो बंधी रहे सहन में मैं कभी न ब्याह करता जो मुझे ये इल्म होता कि हज्म बढ़ेगा उन का तो घटूँगा मैं वज़न में चढ़ा उन पे गोश्त कैसे मिरी निकली हड्डियाँ क्यूँ ये तो राज़ की हैं बातें कहूँ कैसे अंजुमन में यही फ़र्क़ रह गया है ऐ रक़ीब तुझ में मुझ में मैं बसा हूँ जा के बम्बई तू रहा नहीं दकन में वहाँ ब्याह मैं रचाया तू रहा यहाँ अकेला मैं क़फ़स में भी हूँ आज़ाद तू असीर है चमन में ये हमारा ही वतन है मगर आज हम हैं मेहमाँ है अजब सितम-ज़रीफ़ी कि हैं बे-वतन वतन में कोई 'ख़्वाह-म-ख़्वाह' पूछे तिरे क़ुर्ब की लताफ़त कि तिरा ख़याल आया हुई गुदगुदी बदन में

Ghaus Khah makhah Hyderabadi

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ghaus Khah makhah Hyderabadi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ghaus Khah makhah Hyderabadi's nazm.