sherKuch Alfaaz

शौक़ अच्छा नहीं दवा का भी नाम लेते रहो ख़ुदा का भी तुम मोहब्बत में हार जाओगे इश्क़ है खेल बे-वफ़ा का भी

More from Bhuwan Singh

कोई तरीक़ा ही नहीं इस को बचाने के लिए दिल तो बना ही है मियाँ बस चोट खाने के लिए उम्मीद मत रखना कि अब वादे निभाएगा कोई हर शख़्स वादे करता है अब तोड़ जाने के लिए

Bhuwan Singh

0 likes

वो एक लड़की मुझे लोरियाँ सुनाती थी मुझे भी उस की ही बाहों में नींद आती थी मैं अर्सों पहले बस उस के लिए धड़कता था वो अर्सों पहले मुझे अपना दिल बुलाती थी

Bhuwan Singh

0 likes

मैं आज कर रहा हूँ ये एलान साहिबा दरबार-ए-दिल की आप ही हो शान साहिबा मैं आप के इलावा किसी और का नहीं इतना हुआ न करिए परेशान साहिबा

Bhuwan Singh

0 likes

रातभर रोता रहूँ ऐसा बहाना चाहिए था यार मुझ को बस मोहब्बत में ठिकाना चाहिए था जो उतर जाए मोहब्बत में उसी की मौत होगी यार ये सब मौत से पहले बताना चाहिए था

Bhuwan Singh

0 likes

ज़िंदगी ही नहीं चलती किसी आदत के बिना इस लिए हम नहीं रह पाते मोहब्बत के बिना दुनिया से भी परे लगता है हमें उस का नूर या'नी रब मिल गया है हम को इबादत के बिना

Bhuwan Singh

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Bhuwan Singh.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Bhuwan Singh's sher.