kis naaz kis andaz se tum haae chalo ho roz ek ghhazal ham se kahlvae chalo ho rakhna hai kahin paanv to rakkho ho kahin paanv chalna zara aaya hai to itrae chalo ho mai men koi khami hai na saghhar men koi khot piina nahin aae hai to chhalkae chalo ho ham kuchh nahin kahte hain koi kuchh nahin kahta tum kya ho tumhin sab se kahlvae chalo ho kis naz kis andaz se tum hae chalo ho roz ek ghazal hum se kahlwae chalo ho rakhna hai kahin panw to rakkho ho kahin panw chalna zara aaya hai to itrae chalo ho mai mein koi khami hai na saghar mein koi khot pina nahin aae hai to chhalkae chalo ho hum kuchh nahin kahte hain koi kuchh nahin kahta tum kya ho tumhin sab se kahlwae chalo ho
Related Ghazal
कभी मिलेंगे तो ये कर्ज़ भी उतारेंगे तुम्हारे चेहरे को पहरों तलक निहारेंगे ये क्या सितम कि खिलाड़ी बदल दिया उस ने हम इस उमीद पे बैठे थे हम ही हारेंगे हमारे बा'द तेरे इश्क़ में नए लड़के बदन तो चू मेंगे ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेंगे
Vikram Gaur Vairagi
70 likes
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ
Ali Zaryoun
105 likes
आँख को आइना समझते हो तुम भी सबकी तरह समझते हो दोस्त अब क्यूँ नहीं समझते तुम तुम तो कहते थे ना समझते हो अपना ग़म तुम को कैसे समझाऊँ सब सेे हारा हुआ समझते हो मेरी दुनिया उजड़ गई इस में तुम इसे हादसा समझते हो आख़िरी रास्ता तो बाक़ी है आख़िरी रास्ता समझते हो
Himanshi babra KATIB
76 likes
अब मेरे साथ नहीं है समझे ना समझाने की बात नहीं है समझे ना तुम माँगोगे और तुम्हें मिल जाएगा प्यार है ये ख़ैरात नहीं है समझे ना मैं बादल हूँ जिस पर चाहूँ बरसूँगा मेरी कोई ज़ात नहीं है समझे ना अपना ख़ाली हाथ मुझे मत दिखलाओ इस में मेरा हाथ नहीं है समझे ना
Zubair Ali Tabish
66 likes
More from Kaleem Aajiz
मिरी सुब्ह-ए-ग़म बला से कभी शाम तक न पहुँचे मुझे डर ये है बुराई तिरे नाम तक न पहुँचे मिरे पास क्या वो आते मिरा दर्द क्या मिटाते मिरा हाल देखने को लब-ए-बाम तक न पहुँचे हो किसी का मुझ पे एहसाँ ये नहीं पसंद मुझ को तिरी सुब्ह की तजल्ली मिरी शाम तक न पहुँचे तिरी बे-रुख़ी पे ज़ालिम मिरा जी ये चाहता है कि वफ़ा का मेरे लब पर कभी नाम तक न पहुँचे मैं फ़ुग़ान-ए-बे-असर का कभी मो'तरिफ़ नहीं हूँ वो सदा ही क्या जो उन के दर-ओ-बाम तक न पहुँचे वो सनम बिगड़ के मुझ से मिरा क्या बिगाड़ लेगा कभी राज़ खोल दूँ मैं तो सलाम तक न पहुँचे मुझे लज़्ज़त-ए-असीरी का सबक़ पढ़ा रहे हैं जो निकल के आशियाँ से कभी दाम तक न पहुँचे उन्हें मेहरबाँ समझ लें मुझे क्या ग़रज़ पड़ी है वो करम का हाथ ही क्या जो अवाम तक न पहुँचे हुए फ़ैज़-ए-मय-कदास सभी फ़ैज़याब लेकिन जो ग़रीब तिश्ना-लब थे वही जाम तक न पहुँचे जिसे मैं ने जगमगाया उसी अंजुमन में साक़ी मिरा ज़िक्र तक न आए मिरा नाम तक न पहुँचे तुम्हें याद ही न आऊँ ये है और बात वर्ना मैं नहीं हूँ दूर इतना कि सलाम तक न पहुँचे
Kaleem Aajiz
0 likes
शाने का बहुत ख़ून-ए-जिगर जाए है प्यारे तब ज़ुल्फ़ कहीं ता-ब-कमर जाए है प्यारे जिस दिन कोई ग़म मुझ पे गुज़र जाए है प्यारे चेहरा तिरा उस रोज़ निखर जाए है प्यारे इक घर भी सलामत नहीं अब शहर-ए-वफ़ा में तू आग लगाने को किधर जाए है प्यारे रहने दे जफ़ाओं की कड़ी धूप में मुझ को साए में तो हर शख़्स ठहर जाए है प्यारे वो बात ज़रा सी जिसे कहते हैं ग़म-ए-दिल समझाने में इक उम्र गुज़र जाए है प्यारे हर-चंद कोई नाम नहीं मेरी ग़ज़ल में तेरी ही तरफ़ सब की नज़र जाए प्यारे
Kaleem Aajiz
0 likes
मैं रोऊँ हूँ रोना मुझे भाए है किसी का भला इस में क्या जाए है दिल आए है फिर दिल में दर्द आए है यूँँ ही बात में बात बढ़ जाए है कोई देर से हाथ फैलाए है वो ना-मेहरबाँ आए है जाए है मोहब्बत में दिल जाए गर जाए है जो खोए नहीं है वो क्या पाए है जुनूँ सब इशारे में कह जाए है मगर अक़्ल को कब समझ आए है पुकारूँ हूँ लेकिन न बाज़ आए है ये दुनिया कहाँ डूबने जाए है ख़मोशी में हर बात बन जाए है जो बोले है दीवाना कहलाए है क़यामत जहाँ आएगी आएगी यहाँ सुब्ह आए है शाम आए है जुनूँ ख़त्म दार-ओ-रसन पर नहीं ये रस्ता बहुत दूर तक जाए है
Kaleem Aajiz
0 likes
मुँह फ़क़ीरों से न फेरा चाहिए ये तो पूछा चाहिए क्या चाहिए चाह का मेआ'र ऊँचा चाहिए जो न चाहें उन को चाहा चाहिए कौन चाहे है किसी को बे-ग़रज़ चाहने वालों से भागा चाहिए हम तो कुछ चाहे हैं तुम चाहो हो कुछ वक़्त क्या चाहे है देखा चाहिए चाहते हैं तेरे ही दामन की ख़ैर हम हैं दीवाने हमें क्या चाहिए बे-रुख़ी भी नाज़ भी अंदाज़ भी चाहिए लेकिन न इतना चाहिए हम जो कहना चाहते हैं क्या कहें आप कह लीजे जो कहना चाहिए बात चाहे बे-सलीक़ा हो 'कलीम' बात कहने का सलीक़ा चाहिए
Kaleem Aajiz
1 likes
मेरी सुब्ह-ए-ग़म बला से कभी शाम तक न पहुंचे मुझे डर ये है बुराई तेरे नाम तक न पहुंचे मेरे पास क्या वो आते मेरा दर्द क्या मिटाते मेरा हाल देखने को लब-ए-बाम तक न पहुंचे हो किसी का मुझ पे एहसांये नहीं पसंद मुझ को तेरी सुब्ह की तजल्ली मेरी शाम तक न पहुंचे तेरी बेरुख़ी पे ज़ालिम मेरा जी ये चाहता है कि वफ़ा का मेरे लब पर कभी नाम तक न पहुंचे मैं फ़ुग़ान-ए-बे-असर का कभी मोतरिफ़ नहीं हूँ वो सदा ही क्या जो उन के दर-ओ-बाम तक न पहुंचे वो सनम बिगड़ के मुझ से मेरा क्या बिगाड़ लेगा कभी राज़ खोल दूँ मैं तो सलाम तक न पहुंचे मुझे लज़्ज़त-ए-असीरी का सबक़ पढ़ा रहे हैं जो निकल के आशियांसे कभी दाम तक न पहुंचे उन्हें मेहरबांसमझ लें मुझे क्या ग़रज़ पड़ी है वो करम का हाथ ही क्या जो अवाम तक न पहुंचे हुए फ़ैज़-ए-मय-कदास सभी फ़ैज़याब लेकिन जो ग़रीब तिश्ना-लब थे वही जाम तक न पहुंचे जिसे मैं ने जगमगाया उसी अंजुमन में साक़ी मेरा ज़िक्र तक न आए मेरा नाम तक न पहुंचे तुम्हें याद ही न आऊंये है और बात वर्ना मैं नहीं हूंदूर इतना कि सलाम तक न पहुंचे
Kaleem Aajiz
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Kaleem Aajiz.
Similar Moods
More moods that pair well with Kaleem Aajiz's ghazal.







