नज़्म: दिसंबर में पिछले बरस मुझे कुछ हो गया था दिसंबर में मेरा कोई अपना था जो खो गया था दिसंबर में होश आया था अस्पताल के बिस्तर पे कुछ पी कर जब मैं सो गया था दिसंबर में ठंडी रातें, अकेला चाँद और एक याद दिसंबर में मुझे करती रहती है ये सब बर्बाद दिसंबर में ग्यारह महीने कट जाते हैं जैसे तैसे लंबी होती है हर एक रात दिसंबर में मेरा ख़ुदा भी शायद सो जाता है सुनी नहीं जाती कोई फरियाद दिसंबर में जाड़ों की रात और सर्दी न लगे माने तुम न आओ मुझे याद दिसंबर में इन सबके बा'द भी मोहब्बत है इसी से उन की आई थी बारात दिसंबर में
Related Nazm
मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।
Divya 'Kumar Sahab'
37 likes
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है
Kumar Vishwas
81 likes
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
"तुम हो" तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो मैं होश में बाहोश में मिरे जिस्म का तुम ख़ून हो तुम सर्द हो बरसात भी मिरी गर्मियों की तुम जून हो तुम ग़ज़ल हो हो तुम शा'इरी मिरी लिखी नज़्म की धुन हो मिरी हँसी भी तुम मिरी ख़ुशी भी तुम मिरे इस हयात की मम्नून हो तुम धूप हो मिरी छाँव भी तुम सियाह रात का मून हो तुम सिन हो तुम काफ़ भी तुम वाओ के बा'द की नून हो तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो
ZafarAli Memon
25 likes
More from Mayank Agarwal
"वो ढूँढ़ रही है" बेईमानों की बस्ती में वो ज़मीर ढूँढ़ रही है सुना है शादी के लिए शौहर अमीर ढूँढ़ रही है बेरूखी से उजाड़ कर ज़िन्दगी दीवाने की वो हाथ में अपने वफ़ा की लकीर ढूँढ़ रही है रूहानी इश्क़ उस का मसला ही नहीं है वो सोने की मिट्टी वाला शरीर ढूँढ़ रही है मोहब्बत का फिर एक कफ़स तैयार किया है उस ने अब एक राजकुमार उस में करने को असीर ढूँढ़ रही है ये दौलत, ये सल्तनत, ये तख़्तोताज मेरा मुद्दा नहीं मेरी तो शा'इरी है जो मेरे अंदर फ़कीर ढूँढ़ रही है
Mayank Agarwal
2 likes
"वो लड़की" सीने में अतीत की यादे दबाते हुए उदासी छिपा रही थी वो मुस्कुराते हुए अंदर उस के आंसुओ का सैलाब भरा हुआ था डर रही थी वो उन्हें बाहर लाते हुए उसे धोखा मिला था मोहबब्त में कुछ दोस्त भी यक़ीनन मतलबी रहे उस के मैं ने बढ़ाया जो हाथ दोस्ती का वो कांप रही थी हाथ मिलाते हुए मुकम्मल मुलाक़ात अधूरी छोड़ आया मैं इज़हार करने से पहले लब मोड़ आया मैं उस की बस यही बात उदास कर गई उस ने पलटकर ना देखा वापस जाते हुए
Mayank Agarwal
7 likes
"ग़लती करली प्यार कर के" क़स में वादों को दर किनार कर के उस ने छोड़ा है मुझे प्यार कर के मुनाफि़कों के ख़ानदान से है वास्ता उस का गया है वो अच्छा व्यापार कर के हमें नाज़ था तबीअत पर हमारी वो मुस्कुरा रहा है हमें बीमार कर के एक मुद्दत से हमें सुकून नहीं है तौबा करली इज़हार कर के
Mayank Agarwal
5 likes
"अपनो के बिन बिताये बुरे दिन" ये चाँद ये तारे, ये ओझल थे सारे थी तन्हाई, था मातम कुछ आँसू हमारे एक अलग सी दुनिया जो थी बे-रंग दूर था घर सब दूर हमारे वो दिन वो रात कुछ फर्क नहीं था सजाए थी सब बस नरक नहीं था थी उम्मीद, था हौसला, और चंद ख़्वाब के सहारे तैर कर पार कर दिए दरिया वो सारे वो ता'ने, वो बातें वो छोटी सी नौकरी वो नंन्हे से कांधो पर ख़्वाहिश की टोकरी वो सड़क, वो नदी और नदिया के किनारे वो जुगनू जो सुनते थे दुखड़े हमारे वो दर्द, भुखार और ज़रूरत मेरी वो हर तरफ़ दिखना सूरत तेरी थी ग़लती और मजबूरी साथ हमारे काट ही दिए बुरे दिन भी सारे ये चाँद ये तारे, ये ओझल थे सारे थी तन्हाई, था मातम कुछ आँसू हमारे
Mayank Agarwal
2 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Mayank Agarwal.
Similar Moods
More moods that pair well with Mayank Agarwal's nazm.







