दश्त-ए-गर्म-ओ-सर्द में ये बे-दयारों का हुजूम बे-ख़बर माहौल से चुप-चाप ख़ुद से हम-कलाम चल रहा है सर झुकाए इस तरह जिस तरह मरघट पे रूहों का ख़िराम ज़र्द चेहरों पर है सदियों की थकन साँस लेते हैं कुछ ऐसे जैसे होती हो चुभन होंट पर ग़मगीं तबस्सुम और सीने में बुका हर क़दम पर हड्डियों के कड़कड़ाने की सदा उन की आँखें जिन पे हुक्म-ए-दीदा-ए-बीना लगाते हैं देवताओं की बसीरत काँप जाए ज़ेहन ओ दिल का फ़ासला तय करते करते हाँप जाए वुसअत-ए-अर्ज़-ओ-समा इक दीदा-ए-हैरान है उफ़! ये मेला किस क़दर वीरान है!!
Related Nazm
तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है
Kumar Vishwas
81 likes
मुझ को इतने से काम पे रख लो जब भी सीने में झूलता लॉकेट उल्टा हो जाए तो मैं हाथों से सीधा करता रहूँ उस को जब भी आवेज़ा उलझे बालों में मुस्कुरा के बस इतना-सा कह दो 'आह, चुभता है ये, अलग कर दो।' जब ग़रारे में पाँव फँस जाए या दुपट्टा किसी किवाड़ से अटके इक नज़र देख लो तो काफ़ी है 'प्लीज़' कह दो तो अच्छा है लेकिन मुस्कुराने की शर्त पक्की है मुस्कुराहट मुआवज़ा है मेरा मुझ को इतने से काम पे रख लो
Gulzar
68 likes
बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम, बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम कभी मैं जो कह दूँ मोहब्बत है तुम से तो मुझ को ख़ुदारा ग़लत मत समझना कि मेरी ज़रूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम हैं फूलों की डाली पे बाँहें तुम्हारी हैं ख़ामोश जादू निगाहें तुम्हारी जो काँटे हूँ सब अपने दामन में रख लूँ सजाऊँ मैं कलियों से राहें तुम्हारी नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना किसी और से देखो दिल मत लगाना कि मेरी अमानत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम... कभी जुगनुओं की क़तारों में ढूँडा चमकते हुए चाँद तारों में ढूँडा ख़िज़ाओं में ढूँडा बहारों में ढूँडा मचलते हुए आबसारों में ढूँडा हक़ीक़त में देखा, फ़साने में देखा न तुम सा हँसी, इस ज़माने देखा न दुनिया की रंगीन महफ़िल में पाया जो पाया तुम्हें अपना ही दिल में पाया एक ऐसी मसर्रत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा और इस पर ये काली घटाओं का पहरा गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है ये लब हैं तुम्हारे कि खिलता चमन है बिखेरो जो ज़ुल्फ़ें तो शरमाए बादल फ़रिश्ते भी देखें तो हो जाएँ पागल वो पाकीज़ा मूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम जो बन के कली मुस्कुराती है अक्सर शब हिज्र में जो रुलाती है अक्सर जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे जो शाइ'र को दे जाए पहलू ग़ज़ल के छुपाना जो चाहें छुपाई न जाए भुलाना जो चाहें भुलाई न जाए वो पहली मोहब्बत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम
Tahir Faraz
54 likes
मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है
Sahir Ludhianvi
52 likes
जब वो मुझ को कहती थी एक शे'र सुनाओ उस के उपरी लब को चूम के हट जाता था उस के ज़ेहन में क्या आता था? तैश में आ कर कहती थी - “शे'र मुकम्मल कौन करेगा? सानी मिसरा कौन पढ़ेगा?”
Zubair Ali Tabish
67 likes
More from Iftikhar Aazmi
वो लम्हा वो पुर-शौक़ ओ पुर-सोज़ लम्हा जो हमराह तेरे गुज़ारा था मैं ने वही ज़िंदगी था और अब ये जो मुद्दत से है आमद-ओ-शुद नफ़स की उसी एक लम्हा की क़ीमत है शायद
Iftikhar Aazmi
0 likes
इस शहर में शाम होते ही गलियों के नुक्कड़ पर सड़कों के किनारे ज़िंदा-दिल लोग आँखों के कटोरे लिए खड़े हो जाते हैं और शाख़-ए-गुल की तरह लचकती महकती लड़कियाँ हुस्न की ख़ैरात बाँटती फिरती हैं ख़ूब-सूरत तनौ-मंद बच्चे फूलों की तरह मुस्कुराते एक हाथ में खिलौने एक हाथ में माँ की उँगली पकड़े हँसते-खेलते गुज़रते हैं मय-कदों में रिंद जाम पर जाम लुंढाते हैं घरों में पकने वाले खानों की ख़ुश्बू इश्तिहा को तेज़ करती है कितना ख़ूब-सूरत कितना जान-दार है वो शहर जिसे मेरी बंद आँखों के अलावा किसी और ने नहीं देखा
Iftikhar Aazmi
0 likes
शाम जब ढलती है मैं अपने ख़राबे की तरफ़ लोटता हूँ सर-निगूँ, बोझल क़दम बारा घंटों की मशक़्क़त और थकन बढ़ के ले लेती है मुझ को गोद में और सैल-ए-तीरगी में डूब जाती है उम्मीद ओ शौक़ की इक इक किरन रहगुज़ार-ए-आरज़ू पर चार-सू उड़ती है धूल और इक आवाज़ आती है कहीं से जो कि अन-जानी भी पहचानी भी है ज़िंदगी कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं इक मुसलसल मर्ग, इक सैल-ए-बला, नेज़ों के बन आहों, कराहों के सिवा फिर इसी तारीक लम्हे, फिर इसी नाज़ुक घड़ी आरज़ू की रहगुज़र पर चंद नक़्श-ए-पा उभरते हैं सितारों की तरह लहलहाता है कोई आँचल बहारों की तरह फैल जाती है किसी गेसू की निकहत चार-सू एक फ़िरदौसी तबस्सुम की सुनहरी चाँदनी धी में धी में, ज़ीना ज़ीना गुनगुनाती, रक़्स फ़रमाती हुई बाम-ए-ग़म से ख़ाना-ए-दिल में उतर कर थपथपाती है मुझे गीत गाती है, कभी लोरी सुनाती है मुझे और फिर जब सुब्ह को ख़ुर्शीद-ए-आलम-ताब की पहली किरन गुदगुदाती है मुझे कार-गाह-ए-दहर में वापस बुलाती है मुझे आरज़ू ओ जुस्तुजू दिल में जवाँ पाता हूँ मैं शौक़ की मय के नशे में चूर हो जाता हूँ मैं!!
Iftikhar Aazmi
0 likes
ज़माने के सहरा में ग़ल्ले से बिछड़ी हुई भेड़ तन्हा पशेमाँ हिरासाँ हिरासाँ उम्मीद ओ मोहब्बत की इक जोत आँखों में अपनी जगाए हर इक राह-रौ की तरफ़ देखती है कि इन में ही शायद कोई मेरे ग़ल्ले का भी पासबाँ हो मगर इस बयाबाँ में शायद सराब और परछाइयों के सिवा कुछ नहीं है मुझे कौन सीने से अपने लगाए कि ईसा तो मुद्दत हुई आसमानों में गुम हो चुके हैं!
Iftikhar Aazmi
0 likes
दुनिया एक कुँवारी माँ है हम सब हैं ना-जाएज़ बच्चे जो अपने नादीदा पिदर की हिर्स ओ गुनह के पछतावे को अपने अपने कंधे पर लादे फिरते हैं मरने की धुन में जीते हैं
Iftikhar Aazmi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Iftikhar Aazmi.
Similar Moods
More moods that pair well with Iftikhar Aazmi's nazm.







