बड़ी मुश्किलों से दर्द-ए-ज़ेह में मुब्तला चुप ने एक आवाज़ को जनम दिया मैं ने उसे गोद ले लिया पाल-पोस कर बड़ा किया और उस की ज़बान पर एक लफ़्ज़ रखा मगर वो गूँगी निकली मैं ने मायूसी में उसे क़त्ल कर दिया और पकड़ा गया लाश ठिकाने लगाते वक़्त मुझ पर मुक़द्दमा चला क़त्ल के इल्ज़ाम में मगर मुझे फाँसी की सज़ा हुई एक लफ़्ज़ किसी ज़बान पर रखने के जुर्म में
Related Nazm
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी
Ahmad Faraz
111 likes
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
Tehzeeb Hafi
236 likes
"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
Jaun Elia
216 likes
More from Javed Shaheen
अगर सर्दियों की किसी रात को कोई भूका गदागर मिरे घर पे आवाज़ दे उस को रोटी का टुकड़ा न दूँगा झुलसती हुई सख़्त दोपहर में कोई बे-कस मुसाफ़िर कहीं प्यास से गिर पड़े उस को पानी का क़तरा न दूँगा मिरा कोई हम-साया मुल्क-ए-अदम को सिधारे तो उस के जनाज़े को कंधा न दूँगा किसी ने मिरी बे-हिसी का सबब मुझ से पूछा तो उस से कहूँगा मिरे शहर में जिस क़दर नेकियाँ थीं वो इक शख़्स की बे-वफ़ाई पे रो कर कहीं आसमानों में गुम हो गई हैं
Javed Shaheen
0 likes
हवा मेरी बात नहीं समझती हवा तुम्हारी बात नहीं समझती हवा हम दोनों से हमारी बात नहीं करती हमारे लफ़्ज़ उस की समा'अत से फिसल जाते हैं वो बे-म'अनी आँखों से हमें देखती रहती है मैं उन का हाल कैसे जानूँ उन्हें अपना हाल कैसे बताऊँ जिन के घर वीरान हैं जिन की सुब्हें रंग से ख़ाली और रातें चाँदनी से महरूम हैं जिन की खिड़कियों पर भारी पर्दे पड़े हैं और दरवाज़ों पर ताले लेकिन हवा ये बातें नहीं समझती वो तो ख़ाली हाथ आती जाती है और ख़ाली हाथ आने और ख़ाली हाथ जाने वालों से हमें क्या लेना
Javed Shaheen
0 likes
शाम होते ही मैं पसीने में भीगा हुआ बदन खूँटी से लटका देता हूँ दिन भर की कमाई देखने के लिए जेबें टटोलता हूँ तो ख़ाली हाथ जेबों से बाहर गिर पड़ते हैं सोचता हूँ पचास से ऊपर का हो चुका हूँ मेरा मुस्तक़बिल क्या होगा आने वाली नस्ल को क्या मुँह दिखाऊँगा पसीने में भीगा हुआ बदन धोने से डरता हूँ कि आने वाले मेरी मेहनत की निशानी माँगेंगे तो क्या दिखाऊँगा खूँटी पर लटका हुआ बदन सारी रात मुझे घूरता रहता है ख़ाली हाथ चारपाई के नीचे पड़े रहते हैं सुब्ह होने पर बदन खूँटी से उतारता हूँ हाथ चारपाई के नीचे से उठाता हूँ दरवाज़ा खोलता हूँ दिन अपनी पूरी सफ़्फ़ाकी के साथ एक बार फिर मेरे मुक़ाबिल खड़ा होता है
Javed Shaheen
0 likes
बीवी मुझ से कहती है सारा दिन लेटे रहने और नज़्में लिखने से घर कैसे चलेगा नज़्में रोटियाँ तो नहीं कि बच्चों का पेट भर सकें तुम तो अपना पेट शाएरी की तलवार से काट कर मुस्तक़बिल की खूँटी से लटका चुके हो लेकिन हमारे पेट इतने शाइराना नहीं सोचता हूँ बीवी ठीक कहती है नज़्में तो ग़ैब से उतर आती हैं लेकिन रोटियाँ ग़ैब के तन्नूर में नहीं पकतीं वैसे भी शाएरी को ज़िंदा रखने के लिए पेट पर रोटी बाँधनी ज़रूरी है लेकिन मैं उसे दरख़्वास्त करूँँगा वो मुझे एक नज़्म और लिख लेने दे आख़िरी नज़्म जिस में आने वाली कल के लिए कोई ता'रीफ़ नहीं होगी जिस में गुज़र जाने वाली कल के लिए कोई पछतावा नहीं होगा जिस में आज के किसी दुख का मातम नहीं होगा हर लिहाज़ से मुकम्मल नज़्म
Javed Shaheen
0 likes
बाहर एक आवाज़ है तमाम आवाज़ों से मुख़्तलिफ़ फ़ज़ा की मुर्दा शिरयानों में एक ताज़ा सच्चाई भर देने वाली आवाज़ बे-हिस मकानों मंडलाती हुई मेरे दरवाज़े पर दस्तक देती हुई कभी मद्धम कभी तेज़ एक बेचैन दस्तक मुझ से कुछ कहना चाहती है मुझ तक पहुँचाना चाहती है थोड़े ही फ़ासले पर खड़े एक मौसम की बात शायद मेरी ही कोई बात लेकिन मैं दरवाज़े तक कैसे जाऊँ उसे कैसे खोलूँ बाहर खड़े मौसम को अंदर कैसे लाऊँ मैं तो अर्सा हुआ अपने हाथ पाँव ब-तौर-ए-ज़मानत रख चुका हूँ किस जुर्म में किस के पास रख चुका हूँ बिल्कुल भूल चुका हूँ
Javed Shaheen
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Javed Shaheen.
Similar Moods
More moods that pair well with Javed Shaheen's nazm.







