ये अँधेरी रात ये सारी फ़ज़ा सोई हुई पत्ती पत्ती मंज़र-ए-ख़ामोश में खोई हुई मौजज़न है बहर-ए-ज़ुल्मत तीरगी का जोश है शाम ही से आज क़िंदील-ए-फ़लक ख़ामोश है चंद तारे हैं भी तो बे-नूर पथराए हुए जैसे बासी हार में हों फूल कुम्हलाए हुए खप गया है यूँँ घटा में चाँदनी का साफ़ रंग जिस तरह मायूसियों में दब के रह जाए उमंग उमडी है काली घटा दुनिया डुबोने के लिए या चली है बाल खोले राँड रोने के लिए जितनी है गुंजान बस्ती उतनी ही वीरान है हर गली ख़ामोश है हर रास्ता सुनसान है इक मकाँ से भी मकीं की कुछ ख़बर मिलती नहीं चिलमनें उठती नहीं ज़ंजीर-ए-दर हिलती नहीं सो रहे हैं मस्त-ओ-बे-ख़ुद घर के कुल पीर-ओ-जवाँ हो गई हैं बंद हुस्न-ओ-इश्क़ में सरगोशियाँ हाँ मगर इक सम्त इक गोशे में कोई नौहागर ले रही है करवटों पर करवटें दिल थाम कर दिल सँभलता ही नहीं है सीना-ए-सद-चाक में फूल सा चेहरा अटा है बेवगी की ख़ाक में उड़ चली है रंग-ए-रुख़ बन कर हयात-ए-मुस्तआर हो रहा है क़ल्ब-ए-मुर्दा में जवानी का फ़िशार हसरतें दम तोड़ती हैं यास की आग़ोश में सैकड़ों शिकवे मचलते हैं लब-ए-ख़ामोश में उम्र आमादा नहीं मुर्दा-परस्ती के लिए बार है ये ज़िंदा मय्यत दोश-ए-हस्ती के लिए चाहती है लाख क़ाबू दिल पे पाती ही नहीं हाए-रे ज़ालिम जवानी बस में आती ही नहीं थरथर्रा कर गिरती है जब सूने बिस्तर पर नज़र ले के इक करवट पटक देती है वो तकिया पे सर जब खनक उठती हैं सोती लड़कियों की चूड़ियाँ आह बन कर उठने लगता है कलेजा से धुआँ हो गई बेवा की ख़ातिर नींद भी जैसे हराम मुख़्तसर सा अहद-ए-वसलत दे गया सोज़-ए-दवाम दोपहर की छाँव दौर-ए-शादमानी हो गया प्यास भी बुझने न पाई ख़त्म पानी हो गया ले रही है करवटों पर करवटें बा-इज़तिरार आग में पारा है या बिस्तर पे जिस्म-ए-बे-क़रार पड़ गई इक आह कर के रो के उठ बैठी कभी उँगलियों में ले के ज़ुल्फ़-ए-ख़म-ब-ख़म एेंठी कभी आ के होंटों पर कभी मायूस आहें थम गईं और कभी सूनी कलाई पर निगाहें जम गईं इतनी दुनिया में कहीं अपनी जगह पाती नहीं यास इस हद की कि शौहर की भी याद आती नहीं आ रहे हैं याद पैहम सास ननदों के सुलूक फट रहा है ग़म से सीना उठ रही है दिल में हूक अपनी माँ बहनों का भी आँखें चुराना याद है ऐसी दुनिया में किसी का छोड़ जाना याद है बाग़बाँ तो क़ब्र में है कौन अब देखे बहार ख़ुद उसी को तीर उस के करने वाले हैं शिकार जब नज़र आता नहीं देता कोई बेकस का साथ ज़हर की शीशी की जानिब ख़ुद-ब-ख़ुद बढ़ता है हाथ दिल तड़प कर कह रहा है जल्द इस दुनिया को छोड़ चूड़ियाँ तोड़ीं तो फिर ज़ंजीर-ए-हस्ती को भी तोड़ दम अगर निकला तो खोई ज़िंदगी मिल जाएगी ये नहीं तो ख़ैर तन्हा क़ब्र ही मिल जाएगी वाँ तुझे ज़िल्लत की नज़रों से न देखेगा कोई चाहे हँसना चाहे रोना फिर न रोकेगा कोई वाँ सब अहल-ए-दर्द हैं सब साहब-ए-इंसाफ़ हैं रहबर आगे जा चुका राहें भी तेरी साफ़ हैं दिल इन्हीं बातों में उलझा था कि दम घबरा गया हाथ ले कर ज़हर की शीशी लबों तक आ गया तिलमिलाती आँख झपकाती झिझकती हाँफती पी गई कुल ज़हर आख़िर थरथराती काँपती मौत ने झटका दिया कुल उज़्व ढीले हो गए साँस उखड़ी, नब्ज़ डूबी, होंट नीले हो गए आँख झपकी अश्क टपका हिचकी आई खो गई मौत की आग़ोश में इक आह भर कर सो गई और कर इक आह सुलगे हिन्द की रस्मों का दाम ऐ जवाना-मर्ग बेवा तुझ पे 'कैफ़ी' का सलाम
Related Nazm
मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।
Divya 'Kumar Sahab'
37 likes
"मेरी दास्ताँ" वो दिन भी कितने अजीब थे जब हम दोनों क़रीब थे शबब-ए-हिज़्र न तू, न मैं सब अपने-अपने नसीब थे तू ही मेरी दुनिया थी मैं ही तेरा जहान था मुझे तेरे होने का ग़ुरूर था तुझे मेरे होने पर गुमान था तेरे साथ बिताए थे वो दिन वो राते कितनी हसीन थी उस कमरे में थी जन्नत सारी एक बिस्तर पर ही जमीन थी तेरी गोद में सर रख कर मैं गज़ले अपनी सुनाता था तू सुन कर शा'इरी सो जाती थी, मैं तेरी ख़ुशबू में खो जाता था मेरी कामयाबी की ख़बरें सुन मुझ सेे ज़्यादा झूमा करती थी वो बेवजह बातों-बातों में मेरा माथा चूमा करती थी मेरी हर परेशानी में वो मेरी हमदर्द थी,हम सेाया थी उस से बढ़कर कुछ न था बस वही एक सर्माया थी मुलाक़ात न हो तो कहती थी मैं कैसे आज सो पाऊंगी मुझे गले लगा कर कहती थी मैं तुम सेे जुदा ना हो पाऊंगी इक आईना थी वो मेरा उस सेे कुछ भी नहीं छुपा था हर चीज जानती थी मेरी मेरा सब कुछ उसे पता था यार वही चेहरे हैं अपने वही एहसास दिल में है फिर क्यूँ दूरियाँ बढ़ सी गई क्यूँ रिश्ते आज मुश्किल में है कई सवाल हैं दिल में एक-एक कर के सब सुनोगी क्या? मैं शुरू करता हूँ शुरू से अब सबका जवाब दोगी क्या क्यूँ लौटा दी अंगुठी मुझे? क्यूँ बदल गए सब इरादे तेरे? क्या हुआ तेरी सब क़समों का? अब कहाँ गए सब वादे तेरे? तेरे इन मेहंदी वाले हाथों में किसी ओर का अब नाम हैं इक हादसा हैं मेरे लिए ये माना तेरे लिए ईनाम हैं अपने हिज्र की वो पहली रात तब ख़याल तो मेरा आया होगा आई होगी सब यादें पुरानी मेरी बातों ने भी रुलाया होगा जैसे मुझ में कोई चीख रहा हैं मेरी रूह-रूह तक सो रही हैं मैं अपनी दास्तां लिख रहा हूँ और मेरी शा'इरी रो रही हैं बस यही इल्तिजा हैं ख़ुदा से कोई इतना भी प्यारा न बने कई सूरतें हो सामने नज़र के पर कोई हमारा ना बने
"Nadeem khan' Kaavish"
16 likes
मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है
Sahir Ludhianvi
52 likes
"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी
Ahmad Faraz
111 likes
मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग
Faiz Ahmad Faiz
73 likes
More from Kaifi Azmi
नुक़ूश-ए-हसरत मिटा के उठना, ख़ुशी का परचम उड़ा के उठना मिला के सर बैठना मुबारक तराना-ए-फ़त्ह गा के उठना ये गुफ़्तुगू गुफ़्तुगू नहीं है बिगड़ने बनने का मरहला है धड़क रहा है फ़ज़ा का सीना कि ज़िंदगी का मुआमला है ख़िज़ाँ रहे या बहार आए तुम्हारे हाथों में फ़ैसला है न चैन बे-ताब बिजलियों को न मुतमइन कारवान-ए-शबनम कभी शगूफ़ों के गर्म तेवर कभी गुलों का मिज़ाज बरहम शगूफ़ा ओ गुल के इस तसादुम में गुल्सिताँ बन गया जहन्नम सजा लें सब अपनी अपनी जन्नत अब ऐसे ख़ाके बना के उठना ख़ज़ाना-ए-रंग-ओ-नूर तारीक रहगुज़ारों में लुट रहा है उरूस-ए-गुल का ग़ुरूर-ए-इस्मत सियाहकारों में लुट रहा है तमाम सरमाया-ए-लताफ़त ज़लील ख़ारों में लुट रहा है घुटी घुटी हैं नुमू की साँसें छुटी छुटी नब्ज़-ए-गुलिस्ताँ है हैं गुरसना फूल, तिश्ना ग़ुंचे, रुख़ों पे ज़र्दी लबों पे जाँ है असीर हैं हम-सफ़ीर जब से ख़िज़ाँ चमन में रवाँ-दवाँ है इस इंतिशार-ए-चमन की सौगंद बाब-ए-ज़िंदाँ हिला के उठना हयात-ए-गीती की आज बदली हुई निगाहें हैं इंक़िलाबी उफ़ुक़ से किरनें उतर रही हैं बिखेरती नूर-ए-कामयाबी नई सहर चाहती है ख़्वाबों की बज़्म में इज़्न-ए-बारयाबी ये तीरगी का हुजूम कब तक ये यास का अज़दहाम कब तक निफ़ाक़ ओ ग़फ़लत की आड़ ले कर जियेगा मुर्दा निज़ाम कब तक रहेंगे हिन्दी असीर कब तक रहेगा भारत ग़ुलाम कब तक गले का तौक़ आ रहे क़दम पर कुछ इस तरह तिलमिला के उठना
Kaifi Azmi
0 likes
अज़ीज़ माँ मिरी हँसमुख मिरी बहादुर माँ तमाम जौहर-ए-फ़ितरत जगा दिए तू ने मोहब्बत अपने चमन से गुलों से ख़ारों से मोहब्बतों के ख़ज़ाने लुटा दिए तू ने बना बना के मिटाए गए नुक़ूश-ए-अमल तिरे बग़ैर मुकम्मल न हो सकी तस्वीर वो ख़्वाब झांसी की रानी को जिस ने चौंकाया तिरा जिहाद-ए-मुसलसल उसी की है ता'बीर उसे हयात का सोला सिंगार कहते हैं तिरी जबीं पे हैं कुछ सिलवटें भी टीका भी नज़र में जज़्ब-ए-यक़ीं दिल में सोज़-ए-आज़ादी दहकता फूल भी है तू महकता शो'ला भी ज़रा ज़मीन को मेहवर पे घूम लेने दे समाज तुझ से तिरा सोज़-ओ-साज़ मांगेगी जमाल सीखेगा ख़ुद-ए'तिमादियाँ तुझ से हयात-ए-नौ तिरे दिल का गुदाज़ मांगेगी
Kaifi Azmi
1 likes
मुद्दतों मैं इक अंधे कुएँ में असीर सर पटकता रहा गिड़गिड़ाता रहा रौशनी चाहिए، चाँदनी चाहिए، ज़िंदगी चाहिए रौशनी प्यार की, चाँदनी यार की, ज़िंदगी दार की अपनी आवाज़ सुनता रहा रात दिन धीरे धीरे यक़ीं दिल को आता रहा सूने संसार में बे-वफ़ा यार में दामन-ए-दार में रौशनी भी नहीं चाँदनी भी नहीं ज़िंदगी भी नहीं ज़िंदगी एक रात वाहिमा काएनात आदमी बे-बिसात लोग कोताह-क़द शहर शहर-ए-हसद गाँव इन से भी बद इन अँधेरों ने जब पीस डाला मुझे फिर अचानक कुएँ ने उछाला मुझे अपने सीने से बाहर निकाला मुझे सैकड़ों मिस्र थे सामने सैकड़ों उस के बाज़ार थे एक बूढ़ी ज़ुलेख़ा नहीं जाने कितने ख़रीदार थे बढ़ता जाता था यूसुफ़ का मोल लोग बिकने को तय्यार थे खुल गए मह-जबीनों के सर रेशमी चादरें हट गईं पलकें झपकीं न नज़रें झुकीं मरमरीं उँगलियाँ कट गईं हाथ दामन तक आया कोई धज्जियाँ दूर तक बट गईं मैं ने डर के लगा दी कुएँ में छलांग सर पटकने लगा फिर इसी कर्ब से फिर इसी दर्द से गिड़गिड़ाने लगा रौशनी चाहिए चाँदनी चाहिए ज़िंदगी चाहिए
Kaifi Azmi
0 likes
ये सेहहत-बख़्श तड़का ये सहर की जल्वा-सामानी उफ़ुक़ सारा बना जाता है दामान-ए-चमन जैसे छलकती रौशनी तारीकियों पे छाई जाती है उड़ाए नाज़ियत की लाश पर कोई कफ़न जैसे उबलती सुर्ख़ियों की ज़द पे हैं हल्क़े सियाही के पड़ी हो आग में बिखरी ग़ुलामी की रसन जैसे शफ़क़ की चादरें रंगीं फ़ज़ा में थरथराती हैं उड़ाए लाल झंडा इश्तिराकी अंजुमन जैसे चली आती है शरमाई लजाई हूर-ए-बेदारी भरे घर में क़दम थम थम के रखती है दुल्हन जैसे फ़ज़ा गूँजी हुई है सुब्ह के ताज़ा तरानों से सुरूद-ए-फ़त्ह पर हैं सुर्ख़ फ़ौजें नग़्मा-ज़न जैसे हवा की नर्म लहरें गुदगुदाती हैं उमंगों को जवाँ जज़्बात से करता हो चुहलें बाँकपन जैसे ये सादा सादा गर्दूं पे तबस्सुम-आफ़रीं सूरज पै-दर-पै कामयाबी से हो स्तालिन मगन जैसे सहर के आइने में देखता हूँ हुस्न-ए-मुस्तक़बिल उतर आई है चश्म-ए-शौक़ में 'कैफ़ी' किरन जैसे
Kaifi Azmi
0 likes
कितनी रंगीं है फ़ज़ा कितनी हसीं है दुनिया कितना सरशार है ज़ौक़-ए-चमन-आराई आज इस सलीक़े से सजाई गई बज़्म-ए-गीती तू भी दीवार-ए-अजंता से उतर आई आज रू-नुमाई की ये साअत ये तही-दस्ती-ए-शौक़ न चुरा सकता हूँ आँखें न मिला सकता हूँ प्यार सौग़ात, वफ़ा नज़्र, मोहब्बत तोहफ़ा यही दौलत तिरे क़दमों पे लुटा सकता हूँ कब से तख़्ईल में लर्ज़ां था ये नाज़ुक पैकर कब से ख़्वाबों में मचलती थी जवानी तेरी मेरे अफ़्साने का उनवान बनी जाती है ढल के साँचे में हक़ीक़त के कहानी तेरी मरहले झेल के निखरा है मज़ाक़-ए-तख़्लीक़ सई-ए-पैहम ने दिए हैं ये ख़द-ओ-ख़ाल तुझे ज़िंदगी चलती रही काँटों पे, अंगारों पर जब मिली इतनी हसीं, इतनी सुबुक चाल तुझे तेरे क़ामत में है इंसाँ की बुलंदी का वक़ार दुख़्तर-ए-शहर है, तहज़ीब का शहकार है तू अब न झपकेगी पलक, अब न हटेंगी नज़रें हुस्न का मेरे लिए आख़िरी मेआर है तू ये तिरा पैकर-ए-सीमीं, ये गुलाबी सारी दस्त-ए-मेहनत ने शफ़क़ बन के उढ़ा दी तुझ को जिस से महरूम है फ़ितरत का जमाल-ए-रंगीं तर्बियत ने वो लताफ़त भी सिखा दी तुझ को आगही ने तिरी बातों में खिलाईं कलियाँ इल्म ने शक्करीं लहजे में निचोड़े अंगूर दिलरुबाई का ये अंदाज़ किसे आता था तू है जिस साँस में नज़दीक उसी साँस में दूर ये लताफ़त, ये नज़ाकत, ये हया, ये शोख़ी सौ दिए जुलते हैं उमडी हुई ज़ुल्मत के ख़िलाफ़ लब-ए-शादाब पे छलकी हुई गुलनार हँसी इक बग़ावत है ये आईन-ए-जराहत के ख़िलाफ़ हौसले जाग उठे सोज़-ए-यक़ीं जाग उठा निगह-ए-नाज़ के बे-नाम इशारों को सलाम तू जहाँ रहती है उस अर्ज़-ए-हसीं पर सज्दा जिन में तू मिलती है उन राह-गुज़ारों को सलाम आ क़रीब आ कि ये जूड़ा मैं परेशाँ कर दूँ तिश्ना-कामी को घटाओं का पयाम आ जाए जिस के माथे से उभरती हैं हज़ारों सुब्हें मिरी दुनिया में भी ऐसी कोई शाम आ जाए
Kaifi Azmi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Kaifi Azmi.
Similar Moods
More moods that pair well with Kaifi Azmi's nazm.







