tere aane ki jab khabar mahke teri khushbu se saara ghar mahke shaam mahke tire tasavvur se shaam ke baad phir sahar mahke raat bhar sochta raha tujh ko zehn-o-dil mere raat bhar mahke yaad aae to dil munavvar ho diid ho jaae to nazar mahke vo ghadi-do-ghadi jahan baithe vo zamin mahke vo shajar mahke tere aane ki jab khabar mahke teri khushbu se sara ghar mahke sham mahke tere tasawwur se sham ke baad phir sahar mahke raat bhar sochta raha tujh ko zehn-o-dil mere raat bhar mahke yaad aae to dil munawwar ho did ho jae to nazar mahke wo ghadi-do-ghadi jahan baithe wo zamin mahke wo shajar mahke
Related Ghazal
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं
Ali Zaryoun
158 likes
ख़ाली बैठे हो तो इक काम मेरा कर दो ना मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना जब क़रीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी जब दिया दे ही रहे हो तो जला कर दो ना
Zubair Ali Tabish
102 likes
किसी लिबास की ख़ुशबू जब उड़ के आती है तेरे बदन की जुदाई बहुत सताती है तेरे गुलाब तरसते हैं तेरी ख़ुशबू को तेरी सफ़ेद चमेली तुझे बुलाती है तेरे बग़ैर मुझे चैन कैसे पड़ता हैं मेरे बगैर तुझे नींद कैसे आती है
Jaun Elia
113 likes
हम ने कब चाहा कि वो शख़्स हमारा हो जाए इतना दिख जाए कि आँखों का गुज़ारा हो जाए हम जिसे पास बिठा लें वो बिछड़ जाता है तुम जिसे हाथ लगा दो वो तुम्हारा हो जाए तुम को लगता है कि तुम जीत गए हो मुझ से है यही बात तो फिर खेल दुबारा हो जाए है मोहब्बत भी अजब तर्ज़-ए-तिजारत कि यहाँ हर दुकाँ-दार ये चाहे कि ख़सारा हो जाए
Yasir Khan
92 likes
More from Nawaz Deobandi
ले के माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया जब कभी उन का ख़याल आया तो दिल काँप गया ऐसा तोड़ा था मुहब्बत में किसी ने दिल को जब किसी शीशे में बाल आया तो दिल काँप गया सर बुलंदी पे तो मग़रूर थे हम भी लेकिन चढ़ते सूरज पे ज़वाल आया तो दिल काँप गया बद-नज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया
Nawaz Deobandi
7 likes
ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है बेटे से समझौता करना पड़ता है जब औलादें नालायक़ हो जाती हैं अपने ऊपर ग़ुस्सा करना पड़ता है सच्चाई को अपनाना आसान नहीं दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है जब सारे के सारे ही बे-पर्दा हों ऐसे में खु़द पर्दा करना पड़ता है प्यासों की बस्ती में शो'ले भड़का कर फिर पानी को महंगा करना पड़ता है हँस कर अपने चहरे की हर सिलवट पर शीशे को शर्मिंदा करना पड़ता है
Nawaz Deobandi
2 likes
मंज़िल पे न पहुँचे उसे रस्ता नहीं कहते दो चार क़दम चलने को चलना नहीं कहते इक हम हैं कि ग़ैरों को भी कह देते हैं अपना इक तुम हो कि अपनों को भी अपना नहीं कहते कम-हिम्मती ख़तरा है समुंदर के सफ़र में तूफ़ान को हम दोस्तो ख़तरा नहीं कहते बन जाए अगर बात तो सब कहते हैं क्या क्या और बात बिगड़ जाए तो क्या क्या नहीं कहते
Nawaz Deobandi
33 likes
वहाँ कैसे कोई दिया जले जहाँ दूर तक ये हवा न हो उन्हें हाल-ए-दिल न सुनाइए जिन्हें दर्द-ए-दिल का पता न हो हों अजब तरह की शिकायतें हों अजब तरह की इनायतें तुझे मुझ से शिकवे हज़ार हों मुझे तुझ से कोई गिला न हो कोई ऐसा शे'र भी दे ख़ुदा जो तिरी अता हो तिरी अता कभी जैसा मैं ने कहा न हो कभी जैसा मैं ने सुना न हो न दिए का है न हवा का है यहाँ जो भी कुछ है ख़ुदा का है यहाँ ऐसा कोई दिया नहीं जो जला हो और वो बुझा न हो मैं मरीज़-ए-इश्क़ हूँ चारा-गर तू है दर्द-ए-इश्क़ से बे-ख़बर ये तड़प ही उस का इलाज है ये तड़प न हो तो शिफ़ा न हो
Nawaz Deobandi
5 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Nawaz Deobandi.
Similar Moods
More moods that pair well with Nawaz Deobandi's ghazal.







