कभी तुम्हारी अदाओं ने फिर कभी सदाओं ने मार डाला कभी लबों पर फ़ना हुए हम कभी निगाहों ने मार डाला मुझे यक़ीं था रहेंगे हरदम मेरे ही पहलू में यार मेरे मगर हुआ यूँँ कि मुश्किलों में अज़ीज़ यारों ने मार डाला
Related Sher
तुम्हें हुस्न पर दस्तरस है मोहब्बत वोहब्बत बड़ा जानते हो तो फिर ये बताओ कि तुम उस की आँखों के बारे में क्या जानते हो ये जुग़राफ़िया फ़ल्सफ़ा साईकॉलोजी साइंस रियाज़ी वग़ैरा ये सब जानना भी अहम है मगर उस के घर का पता जानते हो
Tehzeeb Hafi
1279 likes
हम ने उस को इतना देखा जितना देखा जा सकता था लेकिन फिर भी दो आँखों से कितना देखा जा सकता था
Farrukh Yar
979 likes
किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िल कोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा
Ahmad Faraz
594 likes
ये अलग बात कि ख़ामोश खड़े रहते हैं फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं
Rahat Indori
484 likes
नाम पे हम क़ुर्बान थे उस के लेकिन फिर ये तौर हुआ उस को देख के रुक जाना भी सब से बड़ी क़ुर्बानी थी मुझ से बिछड़ कर भी वो लड़की कितनी ख़ुश ख़ुश रहती है उस लड़की ने मुझ से बिछड़ कर मर जाने की ठानी थी
Jaun Elia
183 likes
More from Ravi 'VEER'
शा'इरी ये हुस्न और ये इश्क़ की बातें जनाब इक समय तक ठीक है फिर छोड़ देनी चाहिए
Ravi 'VEER'
0 likes
मैं अकेला ही नहीं था इश्क़ में जो लिखे उस ने वो ख़त भी देखिए काग़ज़ी है इश्क़ अब तो मानिए काग़ज़ों पर दस्तख़त भी देखिए
Ravi 'VEER'
0 likes
जिस तरह पत्ते गिरे है शाख़ से ठीक वैसे ही गिरा हूँ यार मैं नासमझ था मैं बहुत पहले मगर अब बहुत ही सरफिरा हूँ यार मैं
Ravi 'VEER'
1 likes
करे मिलने मिलाने की ही अब जद्दोजहद भी क्यूँ निभाए जो न जाए तो करें ऐसे अहद भी क्यूँ मिले ख़ैरात में गर इश्क़ तो मंज़ूर नफ़रत है दिलों में है ज़हर तो फिर ज़बाँ पर है शहद भी क्यूँ
Ravi 'VEER'
1 likes
अब मुहब्बत की दुआ मत दीजिये जो हुआ इक हादसा काफ़ी रहा
Ravi 'VEER'
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Ravi 'VEER'.
Similar Moods
More moods that pair well with Ravi 'VEER''s sher.







